27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में शर्ट उतार दौड़ाने लगे कार, फंसे तो गिड़गिड़ाते हुए बोले- सर गलती हो गई, छोड़ दीजिए

शराब का नशा (alcohol intoxication) जब सिर चढकऱ बोला तो रविवार आधी रात युवक शर्ट उतारकर (shirtless) कार उड़ाने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Akanksha Agrawal

•

Updated: 11 Jun 2019, 10:07 AM IST

alcohol intoxication

नशे में शर्ट उतार दौड़ाने लगे कार, फंसे तो गिड़गिड़ाते हुए बोले- सर गलती हो गई, छोड़ दीजिए

रायपुर. शराब का नशा (alcohol intoxication) जब सिर चढकऱ बोला तो रविवार आधी रात युवक शर्ट उतारकर (shirtless) कार उड़ाने लगे। कांकेर से रायपुर आए ये युवक नशे (drunk boys) में अत्यधिक रफ्तार में कार (high speed car) चला रहे थे। इनकी रफ्तार देखकर देवेन्द्र नगर चेक प्वाइंट (check point) पर पुलिस वालों ने रोका तो 6 लडक़े कार से उतरे। सबके सब इतने नशे (alcohol intoxication) में थे कि ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। पुलिस को सामने देख वो गिड़गिड़ाने लगे और बोले- सर गलती हो गई, छोड़ दीजिए।

रविवार आधी रात को नशे की हालत में गाड़ी चलाने और होटल-ढ़ाबों में शराब पिलाने वालों को पकडऩे के लिए पुलिस सडक़ पर उतरी। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में 40 लोग शराब के नशे (alcohol intoxication) में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। इसी तरह देर रात तक खुले रहने वाले होटल-ढ़ाबे की जांच की गई।

संचालकों को ग्राहकों को शराब नहीं पिलाने की चेतावनी दी गई। नशे (drunk boys) में वाहन चलाते पकड़े गए वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने रात 12 बजे से 3 बजे तक शहर के पांच स्थानों पर चेकिंग पाइंट लगाया। इन पाइंटों पर वाहन चलाने वालों की ब्रीथ एनलाइजर (alcohol intoxication) के जरिए जांच की गई। इसी तरह पुलिस की दूसरी टीम ने आउटर के होटल-ढ़ाबों की जांच की। हालांकि किसी में देर रात को शराब (drunk boys) पिलाने की जानकरी पुलिस को नहीं मिली। पुलिस ने संचालकों को चेतावनी दी है। तीन घंटे चली कार्रवाई में 40 लोग शराब पीकर (alcohol intoxication) वाहन चलाते पाए गए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News