घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है, वहीं उसतराम किन कारणों से जहर सेवन किया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।
इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि जब रात में उसतराम की तबीयत बिगड़ने लगी तो सबसे पहले डायल 112को फोन किया, लेकिन कुछ देर बाद वहां से फोन आया कि अगर अभी हम नहीं पहुंच सकते, ऐसे में बाइक में लेकर अस्पताल चले जाओ, जिससे बाइक में अस्पताल लाने में काफी समय हो गया, जिससे इसकी तबीयत और बिगड़ गई। वहीं अगर समय से वाहन की व्यवस्था हो गई होती तो कहीं जान बच सकती थी।