17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर: महादेव केस में अब ‘डिजिटल प्रमोशन’ की जांच, सोशल मीडिया और टेलीग्राम कनेक्शन खंगाल रही ED

Mahadev betting app investigation: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में ईडी ने बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से रायपुर जोनल ऑफिस में कई घंटे तक पूछताछ की।
2 min read
Google source verification
Mahadev Betting Case

महादेव सट्टा केस में फंसी शेफाली बग्गा (photo source- Patrika)

Mahadev Betting Case: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी होस्ट शेफाली बग्गा रायपुर स्थित ED के जोनल ऑफिस पहुंचीं, जहां उनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई। ED ने उन्हें पहले समन जारी किया था। एजेंसी के अनुसार, तय समय पर पेश नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद वह पूछताछ के लिए पहुंचीं।

ED Investigation: किन सवालों पर हुई पूछताछ?

सूत्रों के मुताबिक ED की टीम ने शेफाली बग्गा से महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप, कथित मनी लॉन्ड्रिंग, विदेशों में संचालित बेटिंग नेटवर्क और डिजिटल प्रमोशन से जुड़े कई पहलुओं पर सवाल किए। जांच एजेंसी उनके संपर्कों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

दुबई से लंदन तक फैला नेटवर्क

ED का दावा है कि जांच के दौरान शेफाली बग्गा का नाम कारोबारी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर के साथ सामने आया है। एजेंसी के मुताबिक, खंजन ठक्कर भारत और विदेशों में ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के संचालन और प्रमोशन से जुड़ा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि दुबई, लंदन समेत कई देशों में फैले नेटवर्क के संचालन और हवाला लेनदेन में उसकी अहम भूमिका रही है।

digital promotion: डिजिटल प्रमोशन की भी जांच

ED के अनुसार, जांच में ऐसे डिजिटल सबूत मिले हैं जिनमें विदेशों से संचालित बेटिंग ऐप्स के प्रमोशनल पेज और ऑनलाइन प्रचार सामग्री शामिल है। एजेंसी यह पता लगा रही है कि इन प्लेटफॉर्म्स के प्रचार में शेफाली की क्या भूमिका थी और क्या उन्हें इसके बदले किसी तरह का आर्थिक लाभ मिला।

टेलीग्राम चैनल पर भी जांच एजेंसियों की नजर

जांच एजेंसी के मुताबिक, शेफाली बग्गा का एक टेलीग्राम चैनल भी जांच के दायरे में है। ED यह पड़ताल कर रही है कि क्या इस चैनल के जरिए कथित तौर पर ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े प्रमोशनल कंटेंट और बेटिंग टिप्स साझा किए जाते थे। फिलहाल एजेंसी इस दावे की जांच कर रही है और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED इससे पहले दिल्ली के कारोबारी विकास गर्ग को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी लगातार इस नेटवर्क से जुड़े लोगों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

Mahadev online betting app: 183 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां पहले ही अटैच

इस मामले में ED पहले ही महादेव ऐप के कथित प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगियों अनिल कुमार अग्रवाल, विकास छपरिया, गगन गुप्ता समेत अन्य लोगों की 183.15 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां अटैच कर चुकी है। एजेंसी के अनुसार, इसमें दुबई स्थित Perfect Plan Investment LLC और Exim General Trading के खातों में जमा राशि भी शामिल है।