Chhattisgarh News : सरकारी कर्मचारियों के लिए तबादलों का इंतजार लंबा होते जा रहा है। दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बार तबादला नीति को लेकर अभी संशय बना हुआ है। हालांकि सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला कैबिनेट की बैठक में होगा। हालांकि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक स्थान पर तीन साल से जमे अफसरों को हटाने की कवायद तेज हो गई है।