27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदबुद्धि बेटी ने मां से कहा- पापा करते है गंदा काम, सुनकर बीवी के उड़ गए होश

राजधानी रायपुर में कलयुगी बाप (Father raped daughter) ने अपनी मंदबुद्धि बेटी की अस्मत लूट ली। घटना की जानकारी पीडि़ता ने अपनी मां को दी, तब खुलासा हुआ। पीडि़ता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anjalee Singh

•

Updated: 4 Jun 2019, 4:07 PM IST

father raped daughter

मंदबुद्धि बेटी ने मां से कहा- पापा करते है गंदा काम, सुनकर बीवी के उड़ गए होश

रायपुर. राजधानी रायपुर में कलयुगी बाप ने अपनी मंदबुद्धि बेटी की अस्मत लूट ली। घटना की जानकारी पीडि़ता ने अपनी मां को दी, तब खुलासा हुआ। पीडि़ता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी बेटी से भीख मंगवाता था और सडक़ो में रहता था। कोतवाली पुलिस के अनुसार सोमवार की रात को भाटागांव में रहने वाली तीस वर्षीय महिला ने थाना पहुंचकर अपनी पति के खिलाफ शिकायत दी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने मंदबुद्धि बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पीडि़ता का बयान लिया और उसके बाप को सोमवार की रात गिरफ्तार किया। पीडि़ता को पुलिस ने उसके मां के हवाले कर दिया है।

अपने पति के खिलाफ थाना पहुंचकर शिकायत करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति के कारनामों से तंग आकर उसने अपने पति को छोड़ दिया था और २ बच्चे अपने साथ लेकर भाटागांव में रहने लगी थी। आरोपी पति बेटी को अपने पास रख लिया। बेटी से मिलने के लिए वो बीच-बीच में आती रहती थी। सोमवार की दोपहर को वो बेटी से मिलने पहुंची तो उसकी बेटी ने रोते हुए पिता की हरकतों के बारे में बताया।

विवेचना अधिकारियों की माने तो आरोपी पर जिस वक्त कार्रवाई की गई, उस वक्त वो शराब के नशे में कोतवाली चौक स्थित एक मंदिर के पास भीख मांग रहा था। आरोपी अपनी बेटी से भीख मंगवाता था और फिर नशाखोरी करता था। नशे के दौरान आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपी पर धारा ३७६ के तहत पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की है।


भाटागांव निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। घटना की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी बेटी के साथ घुमंतू जीवन जीता था। भीख मांगकर शराबखोरी करता था। आरोपी पर धारा 376 के तहत कार्रवाई की गई है।

प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी, रायपुर