
सराफा दुकान में काम करने का प्लान बनाया और मौका मिलते ही चोरनी ने कर दिया दुकान साफ़
रायपुर. chhattisgarh crime: चंदखुरी फार्म हाउस मे सराफा दुकान का संचालन करने वाले कारोबारी की कर्मचारी दुकान से किस्तों में ज्वैलरी पार कर दी। घटना की जानकारी कारोबारी को हुई तो आरोपी कर्मचारी ने दुकान आना बंद कर दिया। कारोबारी ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी युवती और उसके भाई को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा जल्द मंदिर हसौद पुलिस करेगी।
सराफा कारोबारी गिरधर सोनी की मुनगेसर चंदखुरी फार्म में पिछले 15 वर्षों से सराफा दुकान है। दुकान में काम करने के लिए उसने वर्षा ठाकुर और मोनिका देवांगन नाम की युवती को रखा था। 15 सितंबर को दुकान का सामान मिलाने के दौरान मंगलसूत्र लॉकेट अंगूठी, डोरला लॉकेट, टाप्स आदि सामान गायब मिला।
कारोबारी ने पूछा तो 16 सितंबर से वर्षा ठाकुर ने दुकान में आना बंद कर दिया। संदेह होने पर कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ के दौरान युवती ने दुकान से चोरी करने की बात स्वीकारी है। युवती के भाई को तिल्दा-नेवरा में ज्वैलरी के साथ पुलिस ने पकड़ा है।
अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही पुलिस
आरोपी युवती और उसके भाई का अपराधिक रिकार्ड पुलिसकर्मी खंगाल रहे है। विवेचना अधिकारियों की माने तो आरोपियों के बारे मंे निकटतम थानों से भी जानकारी मंगाई है। इसी पैटर्न में चोरी हुई अन्य कारोबारी से पुलिस संपर्क कर रही है।
सराफा कारोबारी ने दुकान में काम करने वाली युवती के खिलाफ नामजद शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर युवती से पूछताछ की और उसके भाई को ज्वैलरी के साथ पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ अभी कर रहे हैं।
नरेश कुमार कांगे, प्रभारी, मंदिर हसौद
Published on:
20 Sep 2019, 10:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.