19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fire in Rajdhani Hospital: अस्पताल संचालकों के खिलाफ होगी FIR, पुलिस करेगी लापरवाही की जांच

Fire in Rajdhani Hospital Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर के राजधानी अस्पताल में हुई भीषण आगजनी में पांच मरीजों की मौत के मामले में संचालकों के खिलाफ पुलिस FIR दर्ज करेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
raipur_rajdhani_hospital_fire_case.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर के राजधानी अस्पताल में हुई भीषण आगजनी (Fire in Rajdhani Hospital Raipur) में पांच मरीजों की मौत के मामले में संचालकों के खिलाफ पुलिस FIR दर्ज करेगी। साथ ही सुरक्षा उपायों में लापरवाही की अलग से जांच करेगी। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने अलग से जांच टीम बनाई है।

यह भी पढ़ें: निजी अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, बेड से उतरकर बाहर भागे मरीज, देखें वीडियो

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस अस्पताल संचालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत कार्रवाई कर रही है। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर अपराध की धाराएं बढ़ाई जा सकती है। उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम अस्पताल के ICU में अचानक लगी आग से COVID-19 का उपचार करा रहे चार महिला और एक पुरुष की मौत गई।

इन बिदुंओं पर होगी जांच
अस्पताल में आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्थाओं में भारी खामी पाई गई है। फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं होना, आगजनी से बचने इमरजेंसी दरवाजा-खिड़की का नहीं होना आदि के चलते मरीजों की जान चली गई। इसमें अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा उपायों में लापरवाही की जांच की जाएगी। साथ ही आगजनी के कारण और ऐसी स्थिति से बचाव संबंधी व्यवस्था का पता लगाया जाएगा। फिलहाल टिकरापारा पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

यह भी पढ़ें: राजधानी अस्पताल में आग से 5 मरीजों की मौत: हादसे पर राहुल गांधी ने जताया दुख, सरकार से की यह मांग

रायपुर एसएसपी अजय यादव ने कहा, प्रारंभिक जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का पता चला है। इसके चलते संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा उपायों की जांच की जाएगी। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।