1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर निगम में बवाल! हद हो गई मैडम… कहते हुए महापौर के पास पहुंचे कर्मचारी, भाजपा नेता के बेटे पर दर्ज कराई FIR

BJP Leader News: नगर निगम जोन-4 में भाजपा नेता और जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा के बेटे अनिल शर्मा पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगे हैं।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

जोन-4 अध्यक्ष के बेटे पर गुंडागर्दी व मारपीट का जुर्म दर्ज (photo source- Patrika)

Chhattisgarh News: नगर निगम में भाजपा पार्षदों का दबदबा है। सभी जोनों में अध्यक्ष भी हैं। इसकी बदरंग तस्वीरें सामने आ रही हैं। निगम के जोन 4 में अध्यक्ष मुरली शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा द्वारा जोन आयुक्त के ड्राइवर के साथ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी, सरकारी काम में हस्तक्षेप का मामला तूल पकड़ लिया है। जोन आयुक्त सहित अधिकारी और कर्मचारी काम बंद करके महापौर मीनल चौबे से फरियाद करने निगम मुख्यालय पहुंचे।

Mayor Meenal Choubey: राजस्व वसूली से लेकर टेंडर निरस्त करने का दबाव

महापौर के समझाने के बाद आक्रोशित जोन का अमला निगम आयुक्त संबित मिश्रा के पास पहुंचा और उनके निर्देश पर अपर आयुक्त विनोद पांडेय और उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा के साथ कोतवाली थाने में जुर्म दर्ज कराया। जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा और जोन आयुक्त डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के बीच खींचतान लंबे समय से चल रही थी। अधिकारियों और कर्मचारियों की यह शिकायत थी कि मुरली के पुत्र अनिल द्वारा हर काम में हस्तक्षेप किया जाता है।

राजस्व वसूली से लेकर टेंडर निरस्त करने दबाव बनाया जाता है। परंतु गुरुवार को मामला बढ़ गया। वह जोन कार्यालय में अध्यक्ष के कक्ष में सहायक राजस्व निरीक्षक के साथ ही जोन आयुक्त के ड्राइवर के साथ गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने जैसी घंटना को अंजाम दिया। बीच-बचाव के दौरान जोन आयुक्त दिव्या से भी दुव्र्यवहार किया।

जोन कमिश्नर दिव्या को पीएसओ उपलब्ध कराया

जोन कमिश्नर चंद्रवंशी की सुरक्षा को देखते हुए पीएसओ उपलब्ध कराया गया है। दूसरी ओर मुरली ने बेटे के खिलाफ थाने में जुर्म दर्ज होने पर एमआईसी सदस्यों, पार्षदों के साथ बैठक कर जोन कमिश्नर को हटाने के लिए पूरा जोर लगाने की रणनीति तय की।

मेन पाइप में अवैध कनेक्शन मामले में पार्षद पुत्र के खिलाफ जुर्म दर्ज: निगम के जल कार्य विभाग के अधिकारी ने भाजपा पार्षद खगपति के दो पुत्रों के खिलाफ खमतराई थाने में जुर्म दर्ज कराया था। उसने डीआरएम ऑफिस के सामने मेन पाइप लाइन को फोड़कर अवैध रूप से बस्ती में कनेक्शन कराया लिया था। जब अधिकारी काटने पहुंचे तो बस्ती वालों के साथ घेर कर धक्का-मुक्की की गई थी।

Raipur Municipal Corporation: मेयर मैडम कुछ करो… हद हो गई

जोन-4 अध्यक्ष के पुत्र की करतूतों से परेशान अधिकारी-कर्मचारी शाम साढ़े 4 बजे निगम मुख्यालय में महापौर मीनल चौबे से फरियाद करने पहुंचे। उनसे कहा कि मेयर मैडम कुछ करो, उस व्यक्ति द्वारा परेशान हो गए हैं। महापौर यह लगातार कहती रहीं कि मामले को तूल नहीं देना चाहिए। मैं बात करूंगी, लेकिन अधिकारी, कर्मचारी नहीं माने और निगम आयुक्त के पास पहुंच गए।

कोतवाली थाने में कई धाराओं में अपराध दर्ज

कोतवाली थाने में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पहुंचकर जोन कमिश्नर के चालक योगेन्द्र साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस 2023 के तहत अपराध दर्ज किया है। इस दौरान अपर आयुक्त विनोद पांडेय, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, जोन कमिश्नर दिव्या चंद्रवंशी, राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू, कार्यपालन अभियंता एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।