
गाय के डेढ़ किलो दूध देने से थाने में कर दिया FIR... पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई
Raipur News : रायपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां बूढ़ातालाब के महंत ने गाय के कम दूध देने से कोतवाली थाने में शिकायत कर दिया है। उनका आरोप है कि, व्यापारी ने उसे बीमार गाय बेच कर अच्छी गाय की कीमत का पैसा वसूल लिया। व्यापारी ने दिन में 5 किलो दूध देगी कहकर ठगी की है, जबकि गाय डेढ़ किलो ही दूध देती है।
बूढ़ातालाब के महंत राजेश शर्मा ने सरोना के पशु विक्रेता प्रेम कुमार के खिलाफ ठगी का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज किया है। बीते एक महीने पहले 46 हजार रुपये में गाय खरीद कर मंदिर में दान किया। व्यापारी ने गाय अच्छी है और दिन में 5 किलो दूध देती है, कहकर गाय बेच दी। जब गाय को घर लाया तो देखा की उसके शरीर में सूजन है और वह बिमार है। जिससे ठगी का एहसास होते ही महंत ने व्यापारी के खिलाफ कोतवाली थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कर दी। पुलिस दोनों के बीच समझौता कराने में जुटी है।
Updated on:
24 Aug 2023 01:07 pm
Published on:
24 Aug 2023 01:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
