रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी के पॉश कॉलोनी देवेंद्र नगर में हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट चल रहा था। दो महिला दलालों ने वॉट्सएेप गु्रप बनाया था, जिसमें हर प्रदेश की कॉलगर्ल जुड़ी थी। वॉट्सएेप के जरिए बुकिंग होती थी। इसके बाद संबंधित प्रदेश की कॉलगर्ल रायपुर आती थी और दलाल के घर देवेंद्र नगर में ठहरती थी। यहां से उन्हें ग्राहक के पास भेजा जाता था। पुलिस ने देवेंद्र नगर और सड्ढू में छापा मारकर एक युवक, दो महिला दलाल और दो कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।