4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेस्टोरेंट में खाना खाने वाले सावधान, यहां परोसी जा रही थी 10 दिन पुरानी दाल और बासी चिकन

इस दौरान निगम अमले को तीन होटलों में गंदगी और दो में बासी खाना मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 25 Nov 2017, 1:19 PM IST

Maine restaurant

रायपुर . निगम अमले ने शुक्रवार को आकस्मिक छापामार कार्रवाई के तहत होटलों की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान निगम अमले को तीन होटलों में गंदगी और दो में बासी खाना मिला। इन सभी पर निगम ने जुर्माना लगाया।

Read More News: रेलवे प्रशासन ने लिया बड़ा मेगा ब्लॉक, कई एक्सप्रेस प्रभावित, लोकल ट्रेनें रद्द

निगम अधिकारियों के अनुसार मैना रेस्टोरेंट में 10 दिन पुरानी दाल, दो दिन पुराना चिकन मिला। इसके संचालक पर 5 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। गुलमोहर रेस्टोरेंट में बासी भोजन मिला। यहां गंदगी भी मिली। 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। एवन होटल में गंदगी मिलने पर५ हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Read More News: 3 किमी तक पथरीली रास्तों से खाट पर लाई गई प्रसूता, फिर 102 हुई नसीब

डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड चंगोराभाठा रिंगरोड के समीप स्थित मैना रेस्टोरेंट में आकस्मिक छापा मारा गया। यहां 10 दिन पुरानी दाल, 2 दिन पुराना चिकन मिला। अमले ने जब्त कर तत्काल नष्ट करवाया। होटल संचालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा मैना रेस्टोरेंट संचालक द्वारा मुख्य मार्ग चंगोराभाठा में अतिक्रमण कर वहां व्यवसायिक लाभ के लिए अवैध रूप से किचन प्लेटफ ार्म तंदूर भठ्ठी बनाई गई थी, जिसे तोड़ा गया। जोन 4 के अमले ने एवन होटल में आकस्मिक छापामारी की। इस दौरान होटल में भारी गंदगी पाई गई। एवन होटल के संचालक पर 5000 रुपए जुर्माना लगाया गया। लक्ष्मी मेडिकल स्टोर द्वारा सार्वजनिक मार्ग में मेडिकल दुकान का कचरा व गंदगी डालने पर संबंधित दुकान संचालक से 2000 रुपए जुर्माना वसूला गया।

गुलमोहर रेस्टोरेंट पर 10 हजार रुपए जुर्माना
जोन 5 के जोन कमिश्नर हेमंत शर्मा ने बताया कि माधवराव सप्रे वार्ड रायपुरा महादेवघाट रोड स्थित होटल गुलमोहर में आकस्मिक छापामारा गया। यहां निरीक्षण के दौरान अमले को पुरानी ग्रेवी, ब्रेड, चावल, दाल मिली। इन बासी खाद्य पदार्थों को जब्त कर नष्ट कराया गया। रेस्टोरेंट में भारी गंदगी व साफ -सफ ाई का अभाव मिला। इसके बाद गुलमोहर रेस्टोरेंट संचालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।