4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे प्रशासन ने लिया बड़ा मेगा ब्लॉक, कई एक्सप्रेस प्रभावित, लोकल ट्रेनें रद्द

इस कारण रविवार को रायपुर के बीच कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 25 Nov 2017, 12:32 PM IST

Indian railway

train

रायपुर . दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत उरकुरा-दाधापारा और दुर्ग-रसमरा खंड की रेल लाइन ब्लॉक लेकर मेंटेनेंस कार्य चलेगा। इस कारण रविवार को रायपुर के बीच कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।

रेल लाइन मेंटेनेंस कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने तीनों लाइनों अप, डाउन एवं मिडिल लाइन को दुरुस्त रखने का निर्णय लिया है। यह काम हर रविवार को दिसंबर तक चलेगा। उरकुरा और दाधापारा के बीच 26 नवंबर को अप एवं मिडिल लाइन पर मेंटेनेंस के कारण गोंदिया-झारसुगड़ा पैसेंजर रायपुर से वापस कर दी जाएगी। ट्रेनें रायपुर-झारसुगड़ा के बीच रद्द रहेगी। इसलिए छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को लोकल बनाकर चलाया जाएगा। रायपुर-इतवारी पैसेंजर रद्द रहेगी।

चार घंटे का ब्लॉक
दुर्ग-गोंदिया-कलमना सेक्शन के मध्य दुर्ग एवं रसमड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच अप लाइन में शुक्रवार को चार घंटे का ब्लॉक लिया गया। इस वजह से दुर्ग से छूटने वाली टाटा-इतवारी पैसेंजर आधा घंटा , गेवरारोड-नागपुर एक्सप्रेस एक घंटा लेट चली। शनिवार को दुर्ग में टाटा-इतवारी पैंसेजर को आधा घंटा रोकेंगे। २५ नवंबर को गोंदिया-रायपुऱ मेमू को गोंदिया के बजाय दुर्ग से एवं डोंगरगढ-रायपुर मेमू डोंगरगढ के बजाय दुर्ग से रायपुर के लिए रवाना की जाएगी।

आधा दर्जन ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा
लंबी दूरी की कई ट्रेनें जहां खडग़पुर जंक्शन में मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें दूसरी रूट की भी विलंब से चल रही हैं। शुक्रवार को अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस छह घंटे देरी से आई। हावड़ा-कुर्ला, हावड़ा-मुंबई मेल, सारनाथ एक्सप्रेस तथा अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में दो से तीन घंटा देरी से रायपुर स्टेशन पहुंची। इन ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों और उनके परिजनों को भी काफी परेशान होना पड़ा। हावड़ा रूट की गाडि़यां सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। जबकि दूसरे रूट की ट्रेनों पर ब्लॉक का कोई असर नहीं है, फिर भी निर्धारित समय पर नहीं चल रही हैं।

शालीमार-जयपुर स्पे. ट्रेन के फेरे बढ़े
ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए शालीमार एवं जयपुर ? के मध्य 29 नवंबर तक चल रही साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन के 13 फेरों में और विस्तार किया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार शालीमार से जयपुर के लिए 4 दिसंबर से 26 फ रवरी को 08061 नंबर के साथ तथा प्रत्येक बुधवार जयपुर से शालीमार के लिए 6 दिसंबर से 28 फ रवरी को 08062 नंबर के साथ चलेगी।