
NH-63 पर हादसा: कार का टायर फटने से 4 की दर्दनाक मौत, तीन घायल
दंतेवाड़ा. राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर कोडीनारा थाना के पास कार का टायर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला है। कार में सवार सभी लोग सुबह जगलपुर से दंतेवाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान कोडीनारा थाना इलाके के पास यह हादसा हो गया। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा निवासी राज रेस्टोरेंट के मालिक मनोज के भाई अपने स्टाफ के दो सगे भाईयों के साथ कुछ काम के सिलसिले में जगलपुर आए थे। यहां काम निपटाने के बाद वापस सुबह दंतेवाड़ा जाने कार से निकले थे। कार में 7 लोग सवार थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर कोडीनारा थाना के पास कार का टायर फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया।
हादसे में घटना स्थल पर ही चार युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीन लोग घटना स्थल पर तड़पते रहे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
लोग कुछ कर पाते इससे पहले हो गई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी तेज गति से आ रही थी। लोग हैरान रह गए जब धड़ाम से फटने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद दौड़कर घटना स्थल पहुंचे तो आधा दर्जन से ज्यादा लोग तड़प रहे थे। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। लेकिन गंभीर रूप से घायल चार युवकों ने एंबुलेंस आने के पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, घटना स्थल पर तड़प रहे तीन को एंबुलेंस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनकी हुई मौत
मृतकों के नाम कुलदीप पाठक निवासी ग्राम धनोली बाराबंकी(यूपी), सूरज मिश्रा निवासी ग्राम राजापुर, सुल्तानपुर(यूपी), सुमित पाल निवासी ग्राम चोहकोली, सुल्तानपुर(यूपी), रोहित पाल निवासी ग्राम चोहकोली हैं।
घायलों के नाम
शुभम तिवारी निवासी ग्राम बेला, सुल्तानपुर, कुमारी आरती निवासी नकुलनार, दंतेवाड़ा और सुषमा सेठिया निवासी ग्राम चीतालंका, दंतेवाड़ा हैं।
Updated on:
15 Jun 2018 05:26 pm
Published on:
15 Jun 2018 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
