19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Board Exam 2021: 10वीं के छात्रों को जनरल प्रमोशन, 12वीं की परीक्षा स्थगित

CG Board Exam 2021: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी एवं 3 मई से 24 मई तक होने वाली 12वीं की परीक्षा (12th CG Board Exam) को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है।
2 min read
Google source verification
jee main exam 2021

jee main exam 2021

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले देखकर राज्य सरकार ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा (10th CG Board Exam) रद्द करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी एवं 3 मई से 24 मई तक होने वाली 12वीं की परीक्षा (12th CG Board Exam) को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है।

CGBSE के अधिकारियों ने बताया, कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर छात्रहित में राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लाखों परीक्षार्थियों को फायदा मिलेगा। 10वीं के परीक्षार्थियों को असाइनमेंट व आंतरिक परीक्षा के आधार पर नंबर मिलेंगे। जिन छात्रों के असाइनमेंट जमा नहीं होंगे, उन्हें न्यूनतम अंक दिए जाएंगे। माशिमं के अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा के संबंध में CBSE के पैटर्न को फॉलो किया है। सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा रद्द की है एवं 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: CG Board Exam 2021: भूपेश बघेल सरकार ने बोर्ड परीक्षा को लेकर लिया बड़ा फैसला, 10वीं परीक्षा स्थगित

7 लाख 47 हजार परीक्षार्थियों को देनी थी बोर्ड परीक्षा
बता दें कि इस शिक्षा सत्र 10वीं में 4 लाख 61 हजार और 12वीं 2 लाख 86 हजार परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बोर्ड परीक्षा आयोजन के मद्देनजर सभी स्कूलों के जिम्मेदार को माशिमं ने स्पष्ट गाइडलाइन दी थी। परीक्षा रद्द होने से जो परीक्षार्थी नंबरों से असंतुष्ट होंगे, वे संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद इम्तहान देने के लिए माशिमं में आवेदन जमा कर सकेंगे।

12वीं के परीक्षार्थी चिंतित
माशिमं के इस निर्णय के बाद 12वीं के परीक्षार्थियों एवं उनके पालकों की चिंता बढ़ गई है। 12वीं के परीक्षार्थियों व उनके पालकों का कहना है, कि 10वीं के छात्रों की तरह 12वीं की परीक्षा रद्द की जाएं। परीक्षार्थियों व पालकों की इस मांग पर माशिमं के अधिकारियों ने कहा, कि परीक्षा के संबंध में अंतिम निर्णय शासन का है। जो भी निर्णय वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेगा, वो छात्रों के लिए जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG Board Exam 2021: छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित, 10वीं की परीक्षा हो चुकी है रद्द

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. विजय कुमार गोयल ने कहा, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 10वीं की परीक्षा रद्द एवं 12वीं की परीक्षा स्थगित की है। संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 12वीं की परीक्षा के संबंध में परीक्षार्थियों को संक्रमण कम होने के बाद निर्देश जारी किया जाएगा।