24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh News : सरकारी कर्मियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाया

4 लाख शासकीय सेवकों और 1.25 लाख पेंशनरों को होगा लाभ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 4 Sep 2021, 11:15 PM IST

सरकारी कर्मियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाया

सरकारी कर्मियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाया

रायपुर. महंगाई भत्ते सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के 4 लाख से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदेशभर में हड़ताल की थी। सरकारी कर्मियों की हड़ताल की वजह से प्रदेशभर में कई दफ्तरों में ताले लटके नजर आए थे।

दिल्ली-मुंबई से भी महंगा रसोई गैस सिलेंडर रायपुर में
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को शासकीय सेवकों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) में 5 फीसदी वृद्धि करने की घोषणा की है। इसका लाभ 1 जुलाई 2021 से मिलेगा। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12 से बढ़कर 17 फीसदी हो जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ के लगभग 4 लाख शासकीय सेवकों और 1 लाख 25 हजार पेंशनरों को लाभ होगा।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]सूखा प्रभावित किसानों को सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रुपए
दरअसल, पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की तरह केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता 27 फीसदी करने की मांग छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा की गई थी। हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार की शाम फेडरेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें... बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र को छत्तीसगढ़ आने का न्योता

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग