
Govt Offices Closed: प्रदेशभर के कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के शासन द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष ने मंगलवार को शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि मंडल से समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर मांगों का परीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
वहीं, अनियमित कर्मचारी संघों ने बैठक में नहीं बुलाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही नगरीय कर्मचारी संघ ने 11 नवंबर से प्रदेश भर में निकायों में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा की। आंदोलन में प्रदेशभर के सभी 184 निकायों के 20 हजार कर्मचारी शामिल होंगे। इससे निकाय चुनाव पर असर पड़ सकता है।
नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय एड़े ने कहा, साय सरकार मोदी की गारंटी पूरी करने की बात कहती है, लेकिन जब प्लेसमेंट की मांग पूरी करने की बात आती है, तब ध्यान नहीं दिया जाता है। समिति की बैठकों से भी संघ के पदाधिकारियों को नहीं बुलाया जा रहा है।
बैठक में राजपत्रित अधिकारियों के गोपनीय प्रतिवेदन व अचल संपत्ति विवरण ऑनलाइन किए जाने पर चर्चा की गई, ताकि समय पर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ मिल सकें। शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य सुविधा के लिए राज्य के मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों से कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने, मध्यप्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नकदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिवस किए जाने।
राजपत्रित अधिकारियों द्वारा गठित संचालनालयीन राजपत्रित अधिकारी गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, रायपुर को नवा रायपुर में रियायती दर पर भूमि आवंटित किए जाने, राज्य सरकार के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कार्यरत तकनीकी अधिकारियों की सेवाएं सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन लेते हुए संचालक स्तर तक का तकनीकी पद निर्मित किए जाने, शासकीय सेवकों को समय पर पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने।
पूर्व कमिश्नर कार्यालय के समान समस्त विभागों के संभागीय कार्यालय स्थापित किए जाने और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अन्य प्रशासनिक विभागों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ नहीं करते हुए उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग अथवा राजस्व विभाग में ही पदस्थ किए जाने के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई।
Govt Offices Closed: मंत्रालय में प्रमुख सचिव और विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक में प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता दिए जाने और जुलाई-2019 से लंबित महंगाई भत्ते के एरियर्स को भविष्य निधि खाते में समायोजित किए जाने के साथ ही राजपत्रित अधिकारियों के सर्वोत्तम हित में एक राज्य-एक भर्ती नियम प्रणाली लागू किए जाने आईएएस अवार्ड के लिए एलायड सर्विसेस के अधिकारियों को एक तिहाई पदों पर अवसर प्रदान किए जाने, विभिन्न विभागों में विभागाध्यक्ष के पदों पर विभागीय संवर्ग के अधिकारियों की पदोन्नति कर पदस्थ किए जाने तथा शासकीय सेवकों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान क्रमश: 8, 16, 24 एवं 32 वर्ष में दिए जाने के संबंध में चर्चा की गई।
Updated on:
16 Oct 2024 11:11 am
Published on:
16 Oct 2024 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
