छत्तीसगढ़ के 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा में 37,578 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिसमें से 36,616 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 18,250 बालक और 17,366 बालिकाएं शामिल हैं। माशिमं ने 35,615 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। इसमें से कुल 11609 परीक्षार्थी ही उत्तीर्ण हो पाए हैं।