
रायपुर. cg weather update : प्रदेश में मौसम में फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह अचानक छाए काले बादलों की वजह से झमाझम बारिश (Today Weather Update ) हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से लोगों को उमस गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग की माने तो (IMD Alert) अगले 24 घंटे में नया सिस्टम एक्टिव होने की उम्मीद है। वहीं इसके प्रभाव से प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
कल बारिश दिखा सकता है रौद्र रूप
कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो रही है। (Raipur Weather Department) मानसून द्रोणिका भी अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर बनी हुई है। इस वजह से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में नमी बनी हुई है। साथ ही हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से अधिकतर जिलों में आंशिक बादल बने हुए हैं।
शाम को उमस भरी गर्मी का हुआ एहसास
सुबह बारिश के बाद मौसम दोपहर तक सुहावना हो गया। वहीं देर शाम उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि शहर के आउटर में लोग सुहावने मौसम का एंजाय करते हुए नजर आए। रायपुर के अलावा, दुर्ग, बिलासपुर समेत अन्य जिलों में भी सोमवार को यही हाल रहा। फिलहाल आने वाले दिनों में नए सिस्टम के सक्रिय होने से बारिश संभव है।
देखें अपडेट
मौसम वज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका पश्चिम छोर हिमालय की तराई में स्थित है तथा इसका दूसरा पूर्वी छोर पूर्व की ओर मणिपुर तक फैला है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी-तटीय आंध्रप्रदेश के उपर 4.5 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।
Published on:
14 Aug 2023 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
