20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Latest News : रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर देगा रामायण काल की जानकारी

भगवान राम को जूठे बेर खिलाती माता शबरी की मूर्ति भी की गई है स्थापित पर्यटन सूचना केंद्र और कैफेटेरिया है रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर में 90 लाख की लागत से शिवरीनारायण में तैयार किया गया है सेंटर
less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh Latest News : रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर देगा रामायण काल की जानकारी

Chhattisgarh Latest News : रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर देगा रामायण काल की जानकारी

छत्तीसगढ़ में विकसित किए जा रहे राम वन गमन पर्यटन परिपथ में जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया गया है। रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर में रामायण कालीन घटनाओं और वनवास काल के दौरान श्रीराम के द्वारा पैदल तय किए गए स्थानों की जानकारी पेंटिंग्स में मिलेगी। इनके जरिए भावी पीढ़ी को रामायण कालीन घटनाओं की जानकारी मिल सकेगी तथा लोग शिवरीनारायण की ऐतिहासिकता को भी अच्छी तरह से समझ सकेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामनवमी पर इस रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकार्पण किया।

राममंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव, देखें वीडियो
90 लाख रुपए की लागत से निर्मित रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर का कुल क्षेत्रफल 6000 वर्गफीट है। इसे 40 बाई 50 फीट के दो हॉल में बांटा गया है। एक हॉल में रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर के साथ ही पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित है। रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर के साथ ही इसी भवन में एक 40 बाई 50 वर्गफीट का कैफेटेरिया बनाया गया है ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को यहां पर बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध हो सके। रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर और पर्यटन सूचना केंद्र से छत्तीसगढ़ में किसी भी पर्यटनस्थल के लिए पर्यटक बुकिंग तथा जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]राम मंदिर में किया गया दीप यज्ञ, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर की गई महाआरती
रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर के बाहर ही माता शबरी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जिसमें वह भगवान राम को अपने जूठे बेर खिलाती हुई नजर आ रही हैं। साथ लक्ष्मण जी की भी मूर्ति स्थापित की गई है। रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर के लोकार्पण पर पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास, जांजगीर सांसद गुहाराम अजगले आदि मौजूद थे।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : खाली पेट घर से बाहर न निकलें, लू से बचें