
इस्कॉन मंदिर (फोटो सोर्स- पत्रिका)
ISKCON Temple Raipur: टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में 3 से 5 सितंबर तक तीन दिवसीय जन्माष्टमी महामहोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इस्कॉन मंदिर के मीडिया प्रभारी दिलीप केडिया एवं राजेन्द्र पारख ने बताया कि 3 दिवसीय जन्माष्टमी महामहोत्सव की पूरी तैयारियां हो चुकी है। इस साल विशालकाय डोम लगभग 25,000 वर्गफुट में बनाया गया है।
महोत्सव को आकर्षण बनाने के लिए राधारानी के पोषाक एवं आभूषण मुंबई और वृंदावन से मंगाए गए हैं, पूरे मंदिर प्रांगण को सजाने के लिए फूल कोलकाता और बंगलुरू से आए है। इसमें बाल कृष्ण की माखन लीला, श्रीकृष्ण और उनके ग्वाल-बाल, यशोदा मैया और बाल कृष्ण, राधा-कृष्ण का झूला, गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण तथा मेरा सुंदर वृंदावन पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी। साथ ही इस तरह के प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क 100 रुपए रखा गया है।
पहले दिन भक्ति चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा, प्रतियोगिता में 5 से 25 वर्ष तक के प्रतिभागी तीन अलग-अलग आयु वर्गों में भाग ले सकेंगे। इसमें प्रतियोगिता सब-जूनियर (5 से 10 वर्ष), जूनियर (11 से 17 वर्ष) तथा सीनियर (18 से 25 वर्ष) श्रेणियों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक आयु वर्ग के लिए अलग-अलग आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विषय निर्धारित किए गए हैं।
शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक इस्कॉन मायापुर के मृदंगा कीर्तन गुप की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन होगा। वहीं सुबह 4.30 बजे से मंगल आरती, तुलसी आरती, गुरु पूजा, श्रृंगार दर्शन, धूप आरती, श्री कृष्ण बाललीला गुणगान, भजन कीर्तन, राजभोग अर्पण, राजभोग आरती, उस्थापन आरती, श्री कृष्ण पुष्पांजलि एवं रवि प्रकाश कथक आर्टिस्ट का कत्थक डांस, संध्या आरती, प्रसाद वितरण, महाभिषेकम, छप्पन भोग समेत अन्य आयोजन रात तक चलेगे।
सुबह 4.30 बजे से मंगल आरती, तुलसी आरती, गुरु पूजा, श्रृंगार दर्शन, धूप आरती, श्रील प्रभुपाद गुणगान,श्रील प्रभुपाद महाभिषेक, राजभोग अर्पण, राजभोग आरती, प्रसादम्, उस्थापन आरती, संध्या आरती, शयन आरती का आयोजन होगा।
समता कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। शुक्रवार को जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ सुबह 7 बजे दुग्ध अभिषेक से होगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र अग्रवाल के बताया कि कोलकाता के कारीगरों ने प्रतिमा एवं संपूर्ण मंदिर परिसर का आकर्षक श्रृंगार किया है।
जन्माष्टमी पर्व पर सुबह 7 बजे से 101 किलो दूध से भगवान श्री कृष्ण के अभिषेक के बाद, कन्हैया का श्रृंगार भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। फिर 9 बजे से श्री कृष्ण झांकी दर्शन, अर्ध रात्रि में भगवान का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। दूसरे दिन 5 सितंबर को दोपहर दो बजे से रानी सती दादी का मंगल पाठ प्रारंभ होगा। जो शाम तक अनवरत चलेगा, फिर प्रसादी वितरण भंडारा का आयोजन होगा।
Live देखने के लिए यहां स्कैन करें।
Updated on:
03 Sept 2026 12:57 pm
Published on:
03 Sept 2026 12:51 pm
