परीक्षा पूर्व की जाएगी जांच
परीक्षार्थियों के लिए व्यापम ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। आवेदकों को परीक्षा केन्द्रों में समय से एक घण्टा पूर्व ही पहुंचने की सूचना दी गई है जिससे उनके मूल प्रमाण पत्र से पहचान की जा सके। यह परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपने साथ पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्रांइविग लाईसेंस लाना अनिर्वाय किया गया है।