रायपुर. एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ भारत के अगले उपराष्ट्रपति होंगे। धनखड़ ने विपक्षी दलों की संयुक्त उम्मीदवार मार्गेट अल्वा को हराकर उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। धनखड़ को उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित राजनीतिक दलों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।