27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UCC से लेकर बस्तर तक कांग्रेस पर बरसे केदार कश्यप, बोले- नक्सलवाद खत्म होना विपक्ष को रास नहीं आ रहा

Tribal Movement: UCC को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज है। मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर आदिवासी समाज को भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि यह कोशिश सफल नहीं होगी।
3 min read
Google source verification
Tribal Society UCC

UCC पर केदार कश्यप का बयान (photo source- Patrika)

Tribal Society UCC: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से UCC के मुद्दे पर आदिवासी समाज के बीच जाने और आंदोलन की तैयारी के बीच वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जहां राष्ट्रीयता और समाजहित की बात आती है, वहां कांग्रेस विरोध करना शुरू कर देती है। उन्होंने दावा किया कि आदिवासी समाज को UCC से दूर रखने की बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं।

UCC Controversy: चरण पादुका योजना बंद

केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासी समाज को UCC के नाम पर भड़काने की कोशिश सफल नहीं होगी। बस्तर से कांग्रेस के आंदोलन की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले आत्मावलोकन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता जब भी बस्तर आए, उन्होंने केवल बड़ी-बड़ी बातें कीं, लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए ठोस काम नहीं किया। मंत्री ने राहुल गांधी के पुराने दौरों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर पीएम आवास योजना और चरण पादुका योजना बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज बस्तर नक्सलवाद से बाहर निकलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह बदलाव रास नहीं आ रहा है।

29 सीटों पर फोकस को लेकर भी साधा निशाना

कांग्रेस के 29 विधानसभा क्षेत्रों पर फोकस करने के सवाल पर केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का प्रदेश के विकास से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों के मन में पीड़ा पैदा करने और उन्हें भड़काने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस इसमें सफल नहीं होगी। उन्होंने कांग्रेस के एक पुराने कार्यक्रम का जिक्र करते हुए भी पार्टी पर तंज कसा।

महतारी वंदन योजना पर भी कांग्रेस को घेरा

महतारी वंदन योजना में करीब डेढ़ लाख महिलाओं के नाम कटने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग पहले महिलाओं को 500 रुपए देने की बात करते थे, जबकि उनकी सरकार ने मातृशक्ति को राखी से पहले ही राशि उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि अगर नाम हटने के पीछे कोई तकनीकी समस्या है तो उसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा, लेकिन कांग्रेस की मानसिकता को ठीक करना मुश्किल है।

वंदे मातरम् और यूथ कांग्रेस चुनाव पर भी हमला

कर्नाटक में वंदे मातरम् के दो अंतरे गाने की घोषणा को लेकर केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता पहले भी इसी तरह की रही है और आज भी वही नीति जारी है। यूथ कांग्रेस के चुनाव में खर्च और पदों के लिए लेन-देन के आरोपों पर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरा। केदार कश्यप ने दावा किया कि कांग्रेस में पार्षद और विधायक के टिकट से लेकर संगठन के पदों तक के लिए पैसे के लेन-देन की राजनीति होती है।

दिसंबर तक वनरक्षक भर्ती परीक्षा की संभावना

वन विभाग में वनरक्षकों की भर्ती को लेकर केदार कश्यप ने बताया कि लिखित परीक्षा व्यापम के माध्यम से कराने की तैयारी चल रही है। अपडेट के मुताबिक दिसंबर 2026 तक परीक्षा आयोजित होने की संभावना है। इसमें करीब 16 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। लिखित परीक्षा के बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Tribal Movement: नेपाल में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन

नेपाल में आई बाढ़ को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाने पर केदार कश्यप ने कहा कि यह बड़ी प्राकृतिक त्रासदी है। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए हेल्पलाइन शुरू कराई है, ताकि नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों और उनके परिवारों को मदद मिल सके। सरकार का प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों तक जल्द सहायता पहुंचाई जाए।