31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं डायबटीज से जुड़े पांच भ्रम, कहीं आप भी इन गलतफहमियों के शिकार तो नहीं

इस बीमारी का जो सबसे बुरा पक्ष है वह यह है कि यह शरीर में अन्य कई बीमारियों को भी निमंत्रण देती है। मधुमेह रोगियों को आंखों में दिक्कत, किडनी और लीवर की बीमारी और पैरों में दिक्कत होना आम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 25 Nov 2019, 9:03 PM IST

diabetes

remedies for diabetes

रायपुर. आजकल के इस भागदौड़ भरे युग में अनियमित जीवनशैली के चलते जो बीमारी सर्वाधिक लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है वह है मधुमेह। मधुमेह को धीमी मौत भी कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जो एक बार किसी के शरीर को पकड़ ले तो उसे फिर जीवन भर छोड़ती नहीं।

इस बीमारी का जो सबसे बुरा पक्ष है वह यह है कि यह शरीर में अन्य कई बीमारियों को भी निमंत्रण देती है। मधुमेह रोगियों को आंखों में दिक्कत, किडनी और लीवर की बीमारी और पैरों में दिक्कत होना आम है। पहले यह बीमारी चालीस की उम्र के बाद ही होती थी लेकिन आजकल बच्चों में भी इसका मिलना चिंता का एक बड़ा कारण हो गया है।

कई लोग आपको ब्लड शुगर को कंट्रोल (Control Blood Sugar) करने के लिए ढेर सारे उपाय बताते होंगे। कई बार आप सोच में पड़ जाते होंगे कि कौन सी सलाह मानी जाए। डायबिटीज में ज्यादा आलू न खाएं, वजन कम (Lose weight) करें, चीनी की जगह अन्य चीजों का इस्तेमाल करें ऐसी ही और कई सलाहें हर डायबि‍टीक (Diabetic) को सुनने को मि‍लती होंगी।

आइये जानते हैं की डायबिटीज से जुड़े भ्रांतियों के बारे में-

1. केवल मोटापे से बढ़ता है डायबिटीज

मोटापा डायबिटीज के खतरें को बढ़ाने का एक कारण हो सकता है. लेकिन, सिर्फ मोटापा ही नहीं डायबिटीज के कई कारण हो सकते हैं । मधुमेह एक जीवनशैली या लाइफस्टाइल से होने वाली बीमारी है। हाल के दिनों में, तनाव, जीवन शैली, खराब खानपान की आदतों जैसे सामाजिक और मनोवैज्ञानिक कारक मधुमेह के जोखिम को बढ़ान के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

2. डायबिटीज के रोगियों को चीनी बिल्कुल नहीं खानी चाहिए

सच्चाई यह है कि मधुमेह या डायबिटीज में ऐसा आहार खाना लेना चाहिए जो संतुलित हो। इसमें नि‍यंत्रि‍त रूप से चीनी भी शामिल हो सकती है। असल में, मधुमेह में परिष्कृत चीनी, जैसे गुड़, पाल्म शुगर, नारियल चीनी, कच्चा शहद वगैरह हेल्दी ऑप्शन हैं।

4. डायबि‍टीज में कोई भी फल खा सकते हैं

फलों में नेचुरल शुगर होती है साथ ही कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं यह ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने का काम कर सकते हैं।भले ही फल कि‍तने ही हेल्दी क्यों न हों।तो जब आप फल खा रहे हों तब भी शुगर लेवल की जांच करें ।फल में विटामिन और खनिज के साथ फाइबर सामग्री होती है, जिनमें से सभी को मधुमेह का कंट्रोल करने के लिए कहा जाता है।

5. सिर्फ शुगर फ्री चीजें खाएं

ज्यादातर लोग डायबिटीज के बाद शुगर फ्री प्रोडक्टस को इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि उन्हें सलाह दी जाती है लेकिन, क्या आप इन्हें खरीदते समय पोषण लेबल पढ़ना शायद आप भूल जाते हैं।याद रखें, ये खाद्य पदार्थ भले ही स्वस्थ हों, लेकिन वे कैलोरी, कार्बोस, चीनी और वसा से भरपूर होते हैं। जब स्वस्थ खाने की बात आती है तो घर का बना खाना सबसे अच्छा विकल्प होता है।

ये भी पढ़ें: रातो रात बढ़ जाएगा प्‍लेटलेट्स, डेंगू के मरीज बस ऐसे खाएं मेथी के पत्ते