
Lady Thief: ज्वैलरी दुकान में जेवर खरीदने के नाम से पहुंची महिला ने सोने का जेवर पार कर दिया। इसकी शिकायत पर पुरानीबस्ती पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। इसी तरह की उठाईगिरी कुछ दिन पहले एमजी रोड में भी एक कारोबारी के साथ हुई थी।
पुलिस के मुताबिक सचिन जैन का अरिहंत ज्वेलर्स के नाम से अश्वनी नगर में दुकान है। 21 अप्रैल की शाम 6 बजे वे अपनी दुकान पर थे। उसी समय करीब 40 साल की महिला पहुंची। पहले उन्होंने सोने की लॉकेट दिखाने के लिए कहा। इसके बाद बाली दिखाने को बोली। करीब पौन घंटे तक महिला बाली, लॉकेट देखती रही। अंत में उसने कोई जेवर नहीं खरीदा और चली गई।
देर रात दुकान के जेवरों का मिलान किया गया, तो एक टॉप्स कम थे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो उसमें महिला एक टॉप्स ले जाते हुए दिखाई दी। टॉप्स करीब 6 ग्राम का है और उसकी कीमत करीब 55 हजार रुपए है। मामले की शिकायत पर पुरानीबस्ती पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
Lady Thief: आमतौर पर जेवर उठाईगिरी करने वाली महिलाएं नागपुर से आती हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। कुछ दिन पहले एमजी रोड में तिल्दा के एक कारोबारी के साथ उठाईगिरी की घटना हो गई थी। सवारी ऑटो में कुछ संदेही महिला एवं पुरुषों ने उनके बैग से 2 लाख से ज्यादा रकम को पार कर दिया था। इसकी शिकायत पर मौदहापारा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपियों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उनकी गिरतारी भी नहीं हो पाई है।
Updated on:
25 Apr 2025 10:39 am
Published on:
25 Apr 2025 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
