23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Liquor Scam: पूर्व IAS टुटेजा को मेरठ कोर्ट ने 29 तक भेजा जेल, UP पुलिस को मिले खास इनपुट

Liquor Scam: पूर्व IAS टुटेजा को मेरठ कोर्ट ने 29 तक भेजा जेल, UP पुलिस को मिले खास इनपुट

CG Liquor Scam: शराब घोटाला केस के आरोपित रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को नकली होलोग्राम मामले में ट्रांजिट वॉरंट पर सोमवार को मेरठ कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेजने का आदेश दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 16 Jul 2024, 11:05 AM IST

cg Liquor Scam

Chhattisgarh Liquor Scam: शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सोमवार को जेल भेज दिया गया है। इसकी अवधि पूरी होने पर 29 जुलाई को मेरठ के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि एसटीएफ की टीम ने रायपुर स्थित ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आवेदन लगाया था। ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि यूपी एसटीएफ की टीम ने स्थानीय कोर्ट से जारी ट्रांजिट रिमांड लेकर पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: Liquor Scam: शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS टुटेजा को मेरठ ले गई UP पुलिस, ED को मिले अहम सबूत

इसमें बताया गया था कि शराब घोटाले के प्रकरण में अनिल टुटेजा को पेश किया जाना है। ईडी कोर्ट ने यूपी एसटीएफ के आवेदन पर अनिल टुटेजा को प्रोडक्शन वारंट पर ले जाने की अनुमति दी। जुलाई 2023 में नकली होलोग्राम मामले में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने नोएडा के कासना थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। 3 मई को यूपी एसटीएफ ने प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया था। इस दौरान मिले इनपुट के आधार पर अनवर और अरुणपति को प्रकरण की जांच करने के लिए अपने साथ लेकर गई है।

शराब घोटाले की जांच करने 3 दिन की रिमांड पर लिया

ईओडब्ल्यू ने प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के छत्तीसगढ़ के प्रमुख दिलीप पांडे और इस सिंडीकेट में शामिल अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह और दीपक दुआरी से पूछताछ करने 3 दिन की रिमांड पर लिया है। इसकी अवधि पूरी होने पर उक्त सभी को 18 जुलाई को विशेष न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी की अदालत में पेश किया जाएगा।

सोमवार को उक्त सभी लोगों को ईओडब्ल्यू की विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान उपसंचालक अभियोजन मिथलेश वर्मा ने बताया कि शराब घोटाले में सभी की भूमिका की जांच करने विस्तृत पूछताछ करने की जरूरत है। साथ ही उनकी निशानदेही पर शराब घोटाले से संबंधित दस्तावेजी साक्क्ष्य बरामद किया जाना है।