27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live Weather: मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचते ही शुरू हुई झमाझम बारिश, इन जगहों पर जारी हुआ अलर्ट

Latest Weather Update: मानसून के बस्तर पहुंचते ही इसका असर रायपुर में भी देखने को मिला। रायपुर में 22 जून रात से ही बारिश जारी है। इस बार मानसून दक्षिण भारत की तरफ से ही बस्तर (Bastar) आया लेकिन उसने आगे बढऩे के लिए कोंटा की जगह बीजापुर (Bijapur) की दिशा का रूख किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Akanksha Agrawal

•

Updated: 22 Jun 2019, 10:04 AM IST

rainfall

Live Weather: मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचते ही शुरू हुई झमाझम बारिश, इन जगहों पर जारी हुआ अलर्ट

रायपुर. लंबे इंतजार के बाद आखिरकर मानसून (Monsoon) ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरूवार देररात छत्तीसगढ़ पहुंचा। इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश (rainfall) शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर में भी शुक्रवार रात से रूक रूककर बारिश (rain shower) हो रही है।

Video: शहर के प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक

इस बार मानसून दक्षिण भारत की तरफ से ही बस्तर आया लेकिन उसने आगे बढऩे के लिए कोंटा की जगह बीजापुर की दिशा का रूख किया। बस्तर में सबसे पहले बीजापुर जिले में मानसून को रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद सुबह तक मानसून जगदलपुर पहुंच चुका था।

दो दिनों से बस्तर में मानसूनी बारिश जारी है। जिसका असर 22 जून को छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी देखने को मिला। राजपुर में शुक्रवार देर रात से बारिश जारी है। मानसून की दस्तक के साथ ही किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मानसून ने 24 घंटे में ही बस्तर के कई इलाकों को पानी पानी कर दिया है। जगदलपुर में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसका असर रायपुर में भी देखने को मिला रायपुर में पारा शुक्रवार को 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ में मानसून इस बार 11 दिन देरी से पहुंचा है। मानसून को बस्तर में 10 जून तक दस्तक दे देना था पर मानसून इस बार 21 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश का मानसून के देरी से आने का कोई असर नहीं पड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिक एपी चंद्रा के अनुसार मानसून के प्रवेश करने के बाद छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। राजपुर में 13 सेमी, तोकापाल में 11 सेमी, नारायणपुर में 8 सेमी, और राज्य में अनेक स्थानों पर बारिश हुई है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने शनिवार को एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। शाम या रात में अंधड़ के साथ गरज या चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रहेगा।

छत्तीसगढ़ की Live Weather जानने के लिए क्लिक करें यहाँ

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

एक ही क्लिक में देखें Akanksha Agrawal की सारी खबरें