20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

23 जिलों में लॉकडाउन, पहली बार 24 घंटे में मिले 16000 से अधिक संक्रमित

कोरोना कहर : 23 जिलों में लॉकडाउन, रायपुर अब 26 अप्रैल तक लॉक .
2 min read
Google source verification
Lockdown in 23 districts

23 जिलों में लॉकडाउन, पहली बार 24 घंटे में मिले 16000 से अधिक संक्रमित

रायपुर. प्रदेश मेंकोरोना संक्रमणपूरी तरह से कम्युनिटी में अपनी जड़ें मजबूत कर चुका है। यही वजह है कि अब लगातार हर रोज 10 हजार से अधिक मरीज मिल रहे हैं। मगर, शनिवार को पूरे संक्रमण काल में सर्वाधिक 16083 मरीज रिपोर्ट हुए। पहली बार ही 24 घंटे में संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार के पार पहुंचा है। राजधानी रायपुर में 3603 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

उधर, मौत का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 158 जानें गई, जिनमें 20 मौतें पुरानी रिपोर्ट हुई हैं। राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 73 लोगों ने इलाज के दौरान, या फिर अस्पताल आते वक्त दमतोड़ा। कुछ तो मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए। अब तक प्रदेश में 5 लाख 32 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 396357 ने कोरोना को मात दी। शनिवार को 9079 मरीज स्वस्थ हुए। अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। तीन दिन से आंकड़ा 9 हजार से अधिक पहुंच रहा है।

Read More : जानलेवा वायरस : कोरोना से 24 घंटे में 88 मौतें, कुल 14912 संक्रमित मिले

संक्रमण दर देश में सर्वाधिक
राज्य की संक्रमण दर 29.8 प्रतिशत पर है, जो देश में सर्वाधिक है। रायपुर देश के उन शीर्ष 10 शहरों में शामिल है जहां संक्रमण सर्वाधिक फैला हुआ है। मौत का आंकड़ा भी अधिक है।

4 दिन बाद 1 लाख से अधिक टीके लगे
प्रदेश में टीकाकरण फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। 4 दिन से 1 लाख से कम टीके लग रहे थे। मगर, शनिवार को 1,20,450 टीक लगे। जिनमें 45 साल से अधिक आयुवर्ग के 94407 लोग शामिल हैं। 21369 लोग सेकंड डोज लगवाने पहुंचे।

Read More : रायपुर के निजी अस्पताल के ICU वार्ड में लगी आग, बेड से उतरकर बाहर भागे मरीज

कुल संक्रमित- 532495

एक्टिव- 130400
डिस्चार्ज- 396357
मौतें- 5738
टेस्ट- 53916
रिकवरी रेट- 74.4 प्रतिशत पर पहुंचा


रायपुर- 3603- 110132
छत्तीसगढ़- 16083- 516412