
CG Lok Sabha Chunav 2024 News : विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में इस बार प्रत्याशियों को जितवाने की बड़ी जिम्मेदारी महिलाओं के कंधे पर ही होगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव में कुल 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 मतदाता है। इसमें 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 405 पुरुष और 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 महिला मतदाता शामिल हैं। यानी लोकसभा चुनाव में 1 लाख 51 हजार 710 महिला मतदाता अधिक है। यही वजह है कि वो इस चुनाव में भी प्रत्याशियों के भाग्य विधता की भूमिका निभाएंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भी मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। आयोग के निर्देशानुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि को निर्वाचक नामावली फ्रीज कर दी जाएगी।
बनेंगे एक युवा और एक विकलांग मतदान केंद्र
राज्य के 11 लोकसभा क्षेत्रों में 24109 मूल मतदान केन्द्र और 120 सहायक मतदान केन्द्रों सहित कुल 24229 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 3221 शहरी और 17730 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में रैंप, पेयजल, प्रकाश, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था कर ली गई है। संवेदनशील मतदान केंद्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत 10 संगवारी मतदान केन्द्र होंगे, जो महिला मतदान दल द्वारा संचालित होंगे। 5 आदर्श मतदान केन्द्र भी बनेंगे। इसके अलावा 1 विकलांग और 1 युवा संचालित मतदान केंद्र बनाएं जाएंगे। इस प्रकार राज्य भर में इस बार कुल 900 संगवारी मतदान केंद्र, 450 आदर्श मतदान केन्द्र, 90 विकलांगजनों द्वारा संचालित केंद्र एवं 90 यूथ के द्वारा संचालित मतदान केंद्र बनाएं जाएंगे।
घर बैठे मतदान की सुविधा
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार 85 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग डाक मतपत्र के माध्यम से घर पर ही वोटिंग कर सकेंगे | इसका लाभ 40 फीसदी या इससे अधिक विकलांगता रखने वाले विकलांगजन और और कोविड 19 के संदिग्ध अथवा संक्रमित मतदाता को भी यह सुविधा मिलेगी।
95 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी चुनाव में अधिकतम 95 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे। राशि खर्च करने के लिए प्रत्याशियों को अलग से बैंक अकाउंट खोलना होगा। साथ ही अपने समस्त चल-अचल संपत्ति के बारे में शपथ पत्र में जानकारी देनी होगी। नामांकन जमा करने के लिए अनारक्षित वर्ग के प्रत्याशियों को 25 हजार और आरक्षित (अजा एवं अजजा) वर्ग के लिए 12 हजार 500 रुपए अमानत राशि जमा करनी होगी।
Published on:
18 Mar 2024 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
