1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, जानिए अब आपके Account कितना आएगा सब्सिडी

LPG गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, जानिए अब आपके Account कितना आएगा सब्सिडी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 2 Oct 2018, 1:33 PM IST

LPG Gas

LPG गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, जानिए अब आपके Account कितना आएगा सब्सिडी

रायपुर. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अक्टूबर से फिर से बढ़ गए हैं। 30 सितंबर तक जो घरेलू गैस सिलेंडर 896 रुपए में मिलता था, वह अब राजधानी में एक अक्टूबर से सिलेंडर के दाम 955 रुपए में मिलेगा। जिसमें 444.70 पैसे की सब्सिडी ग्राहकों को शासन के द्वारा दी जाएगी। गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी से खासकर गृहणियों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

राजधानी की महिलाओं ने कहा - घर का बजट गड़बड़ा

महिलाओं का कहना है कि आए दिन हर वस्तुओं के दाम में बढ़ोत्तरी होने से वैसे भी घर का बजट गड़बड़ा गया था। ऐसा कोई महीना नहीं जाता है कि घरेलू सामान की कीमत नहीं बढ़ती है। अब फिर से गैस सिलेंडर के दाम में 59 रुपए की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। जब घटाने की बारी आती है, तो सिर्फ एक या दो रुपए तक ही कमी की जाती है। वैसे भी पिछले एक माह से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहा है।

इससे वैसे भी घर का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। बच्चों की फीस से लेकर किराना सामान तक में कटौती करना पड़ रहा है। दिनों दिन सुरसा की तरह बढ़ती महंगाई पर केंद्र और राज्य शासन क्यों लगाम नहीं लगा पा रही है। टैक्स वसूली में तो सरकार नंबर है, तो महंगाई रोकने में नंबर वन क्यों नहीं हो रही हैेे पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहा है।

इससे वैसे भी घर का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। बच्चों की फीस से लेकर किराना सामान तक में कटौती करना पड़ रहा है। कुछ महिलाओं ने यहां तक कहा कि लगता है कि इसी तरह महंगाई बढ़ती रही, तो हम महिलाओं का सजना-संवरना भी बंद करना पड़ जाएगा। दिनोंदिन सुरसा की तरह बढ़ती महंगाई पर केंद्र और राज्य शासन क्यों लगाम नहीं लगा पा रही है। टैक्स वसूली में तो सरकार नंबर है, तो महंगाई रोकने में नंबर वन क्यों नहीं हो रही है।

पांच माह में 109 रुपए इजाफा
घरेलू रसोई गैस के दाम लगातार पांच माह से बढ़ रहे हैं। इन पांच महीनों के भीतर ही घरेलू गैस के दाम 109 रुपए 50 बढ़ गए हैं। इसमें जून माह में 50 रुपए की वृद्धि की गई थी। जबकि जुलाई 59 रुपए वृद्धि के साथ घरेलू गैस 845.50 रुपए में मिल रहा था। इसके बाद अगस्त में 36 रुपए बढ़कर यह 881.50 रुपए पहुंच गया और अब सितंबर में 31 रुपए बढऩे से इसके लिए उपभोक्ताओं को सीधे 912.50 रुपए देने पड़ते थे। 1 अक्टूबर से 955 रुपये देने होंगे। जिसमे सब्सिडी 444. 70 रुपये मिलेंगे।