13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh liquor Stocks: शराब प्रेमियों को बड़ा झटका, रायपुर में विदेशी ब्रांड के सभी बोतल गायब, सामने आई यह वजह

Liquor Shortage: शराब के चर्चित ब्रांड के बोतल और क्वाटर इन दिनों रायपुर में नहीं मिल पा रहे। इसके चलते मदिरा प्रेमियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh liquor Stocks

रायपुर में विदेशी ब्रांड के सभी बोतल गायब (Photo Patrika)

Raipur Liquor Shop: रायपुर में विदेशी शराब दुकानों में ब्रांड को लेकर शराब के शौकीन हमेशा परेशान रहते हैं। वर्तमान में अंग्रेजी शराब में चर्चित ब्रांड की शराब दुकानों से गायब है। अंग्रेजी शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से संपर्क करने पर उन लोगों ने बताया कि उनके पास चाहे गए ब्रांड की सप्लाई ही नहीं हो रही है। इससे लोगों को उनकी मांग के अनुरूप ब्रांड नहीं दे पा रहे हैं।

Foreign Liquor: चर्चित ब्रांड की शराब के क्वार्टर नहीं मिल रहे

आबकारी विभाग के अफसरों से बात करने पर उन लोगों ने बताया कि कांच की जगह प्लास्टिक बोतल के साथ सीसी में शराब की बिक्री होगी। इसके लिए शराब कंपनियां प्लास्टिक सीसी तैयार करने नई मशीन लगा रही हैं। इसके कारण चर्चित शराब की आपूर्ति में देर होने की बात कह रहे हैं। वर्तमान में जो अंग्रेजी शराब की क्वार्टर की बिक्री हो रही है, वह पूर्व का स्टाक बताया जा रहा है। शराब दुकानों में पिछले एक माह से चर्चित ब्रांड की शराब के क्वार्टर नहीं मिल रहे हैं।

अगले महीने से मिल सकता है ब्रांड

अफसरों के अनुसार जिन शराब कंपनियों से शराब आपूर्ति करने एग्रीमेंट किया गया है, उन कंपनी के जिम्मेदार लोगों को मांग के अनुरूप शराब आपूर्ति करने निर्देश दिए गए हैं। अफसरों ने अगले महीने से या इस महीने के अंत से लोगों को उनकी पसंद के अनुसार शराब के ब्रांड मिलने की बात कही है। वर्तमान में कई ब्रांड की शराब ऐसी हैं, जिसे लोगों नेपहली बार देखा है।

कई दुकानों से चर्चित ब्रांड के बॉटल भी गायब

प्रीमियम की कई अंग्रेजी शराब दुकानों में 760 रुपए से लेकर 800 रुपए रेंज की चर्चित ब्रांड की शराब गायब है। इनमें रायल स्टेग से लेकर रॉयल चैलेंज, मैकडॉवेल्स नंबर-1 जैसे ब्रांड की शराब नहीं मिल रही है। इसके साथ ही शराब दुकानों से रम पूरी तरह से गायब है। अंग्रेजों शराब दुकान में काम करने वाले कर्मियों से संपर्क करने पर उन लोगों ने बताया कि गर्मी में रम की डिमांड नहीं होने की वजह से रम की आपूर्ति नहीं की जा रही है।

ग्राहकों में बढ़ रही नाराजगी

लगातार कई सप्ताह से पसंदीदा ब्रांड नहीं मिलने के कारण ग्राहकों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि शराब की कीमतों में वृद्धि के बावजूद यदि उनकी पसंद का ब्रांड उपलब्ध नहीं होगा तो यह उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का विषय है। वहीं आबकारी विभाग ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सप्लाई व्यवस्था सामान्य होगी और बाजार में सभी प्रमुख ब्रांड फिर से उपलब्ध हो जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग