स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कहना है कि हमारा पूरा फोकस टेस्टिंग और ट्रेस्टिंग को लेकर है। जब तक हम यह पता नहीं करेंगे कि वायरस का प्रायमरी सोर्स क्या है, तब तक हल नहीं निकल पाएगा। बाबा कहां गए थे, संक्रमण कहां से लेकर आए, 5 लोग संक्रमित हुए तो कैसे हुए? अगर, हम यह पता नहीं कर पा रहे हैं तो अंधेरे में चल रहे हैं। सिंहदेव ने कहा कि 30-40 प्रतिशत मृत्यु इसलिए हो रही है क्योंकि हम देर से जांच करवा रहे हैं। होम आईसोलेशन में भी हैं, निगरानी बढ़ाने की जरुरत है। एक दिन भी घर में रूकना, मतलब हालात बिगडऩे की स्थिति है।