22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्यूशन क्लास बंक करने पर डांटने के बाद गायब हो गया नबालिग,घर में मचा कोहराम

जोरापारा निवासी जीवतेंश उर्फ जीतू सोनकर (13) मंगलवार शाम करीब 6.35 बजे घर से निकला है। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। रात में परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया।
less than 1 minute read
Google source verification
ट्यूशन क्लास बंक करने पर डांटने के बाद गायब हो गया नबालिग,घर में मचा कोहराम

ट्यूशन क्लास बंक करने पर डांटने के बाद गायब हो गया नबालिग,घर में मचा कोहराम

रायपुर. मौदहापारा इलाके से एक नाबालिग गायब है। नाबालिग ट्यूशन के नाम पर घर से निकलता था, लेकिन ट्यूशन नहीं जाता था। इसी बात को लेकर घर वालों ने उसे डांट दिया। मौदहापारा पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जन्मदिन मनाने जा रहे बच्चों को बदमाशों ने रास्ते में रोका, कपड़े उतरवाया और डांस करवाकर खींची तस्वीरें

पुलिस के मुताबिक जोरापारा निवासी जीवतेंश उर्फ जीतू सोनकर (13) मंगलवार शाम करीब 6.35 बजे घर से निकला है। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। रात में परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया।

इसकी सूचना मिलने पर मौदहापारा पुलिस भी बालक की तलाश में लग गई। पूरी रात और बुधवार को दिनभर ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक बालक घर से ट्यूशन जाने के लिए निकलता था, लेकिन वह ट्यूशन नहीं जाता था।

ये भी पढ़ें: प्रेमी संग मिलकर युवती ने प्यार की राह में रोड़ा बना रही नानी कर दी थी निर्मम हत्या, आजीवन कारावास की सजा