घटना 17 मार्च 2018 की है। राजनांदगांव के कांकेतरा की रहने वाली 20 साल की अनिता उर्फ रानू देवांगन कालेज में पढ़ती थी और फाइनल ईयर की छात्रा थी। उसका अपने गांव के ही एक युवक वीरेंद्र बंजारे के साथ प्रेम सम्बन्ध था। दोनों घर वालों से छुप-छुप कर मिला करते थे और ये बात उसकी नानी मेहतरीन बाई को पता चल गयी।