22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चा पैदा हुआ तो अस्पताल का खर्च भी मायके से लाने को कहा, मजबूर होकर विवाहिता ने खा लिया जहर

रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर ही विवाहिता ने कीटनाशक पी कर आत्महत्या कर लिया था। अब जांच पूरी होने के बाद सरायपाली थाने में पति समेत सिकन्दर यादव समेत ननंद गर्ध्वी यादव, स्नेहलता यादव के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है और विवेचना कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
बच्चा पैदा हुआ तो अस्पताल का खर्च भी मायके से लाने को कहा, मजबूर होकर विवाहिता ने खा लिया जहर

बच्चा पैदा हुआ तो अस्पताल का खर्च भी मायके से लाने को कहा, मजबूर होकर विवाहिता ने खा लिया जहर

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बलौदा चौकी इलाके की रहने वाली एक विवाहित महिला को फुलकुमारी यादव पति सिकंदर यादव ने 31 जुलाई को जहराला पदार्थ पीकर जान दे दी थी। विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच कर रही थी। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का केस माना जा रहा था।

बार-बार बीमार हो रही बेटी से मां ने पूछताछ की तो हुआ खुलासा, डरा-धमका कर पिता कर रहा था दुष्कर्म

अब पुलिस जांच में ये बात सामने आयी है कि मृतका के पति और बाकी ससुराल वाले उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसपर कम दहेज़ लाने का ताना मारते रहते थे। यहां तक कि जब उसने बच्चे को जन्म दिया तो अस्पताल में बहुत ज्यादा पैसा खर्च होने का हवाला देने लगे और उससे अपने मायके से आधा पैसा लाने की बात कह कर प्रताड़ित करने लगे।

रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर ही विवाहिता ने कीटनाशक पी कर आत्महत्या कर लिया था। अब जांच पूरी होने के बाद सरायपाली थाने में पति समेत सिकन्दर यादव समेत ननंद गर्ध्वी यादव, स्नेहलता यादव के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है और विवेचना कर रही है।

ये भी पढ़ें: बिमारी का इलाज करवाने घर आये भाई ने लूट ली 17 वर्षीय बहन की इज्जत, गिरफ्तार