मंगलवार-बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने दोहिपया वाहनों में आग लगा दी। इससे एक के बाद एक 10 दोपहिया वाहन बुरी तरह जल गई। कॉलोनीवासियों के मुताबिक रात करीब 3.30 बजे उनके कमरों में खिड़की से धुंआ भरने लगा। इसके बाद उनका ध्यान नीचे जल रही दोपहिया वाहनों पर गया। सभी लोग आग बुझाने लगे, लेकिन उस समय तक अधिकांश दोपहिया जल चुके थे।