अपहरण की घटना के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देश पर तत्कालीन एसएसपी आरिफ शेख के नेतृत्व में 60 सदस्यीय स्पेशल टीम का गठन किया गया था। विशेष टीम द्वारा कारोबारी की तलाश करने उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित पांच राज्यों में छापेमारी की गई थी। इससे घबराकर अपहरणकर्ता प्रवीण सोमानी को उत्तरप्रदेश के फैजाबाद में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना के बाद गिरोह के अनिल चौधरी, मुन्ना नाहक, प्रदीप भुइया सहित दर्जनभर शातिर आरोपियों को यूपी बिहार और ओडिशा से गिरफ्तार किया था।