25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माँ ने अपने ही तीन साल के बच्चे को फेंका खारून नदी में, युवक ने जान की बाजी लगाकर नदी में लगाई छलांग

महादेव घाट की घटना, युवक ने जान की बाजी लगाकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 21 Nov 2019, 6:27 PM IST

माँ ने अपने ही तीन साल के बच्चे को फेंका खारून नदी में, युवक ने जान की बाजी लगाकर नदी में लगाई छलांग

माँ ने अपने ही तीन साल के बच्चे को फेंका खारून नदी में, युवक ने जान की बाजी लगाकर नदी में लगाई छलांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजधानी से बहने वाली खारून नदी में एक महिला ने आज अपने तीन साल के बच्चे को नदी में फेंक दिया। यह नजारा एक युवक ने देखा तो उसने अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल नदी में छलांग लगा दी। युवक ने बच्चे को सही सलामत नदी से बाहर निकाल लिया। बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डीडी नगर थाने को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को डीडी नगर थाना लेकर आई।

जानकारी के मुताबिक महिला मानसिक रूप से बीमार है। महिला बच्चे को नदी में फेंकने के बाद खुद भी कूदने का प्रयास कर रही थी। डीडी नगर थाना प्रभारी मंजू ममता राठौर के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से कमजोर है और उसका पति काम के सिलसिले से बाहर रहता है। उसी के कारण वह परेशान होकर घर से झूठ बोलकर बच्चे को महादेवघाट लाई। बच्चे को नदी में फेंद दिया। इसके बाद खुद कूदने का प्रयास कर रही थी। बच्चे की उम्र 3 साल है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला को अभी थाने में रखा गया है। कुछ देर बाद उसे सखी सेंटर भेज दिया जाएगा।

Click & Read More chhattisgarh news .

सरकार का अहम फैसला: छत्तीसगढ़ में भगवान राम के गुजरे 51 स्थानों पर बनेगा पर्यटन स्थल, अनुपूरक बजट को मिली मंजूरी

यूपी से आए लोगों ने छत्तीसगढ़ के होटल में लिफ्ट का बटन दबाने की कर दी बड़ी गलती, ऐसे हुई मुखिया की गई मौत

पीएम मोदी के को सीएम ने किया ट्वीट कहा - ये तो देश से आपने नाइंसाफ़ी की है

आदिवासी नृत्य महोत्सव को सफल बनाने कैबिनेट मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, मंत्री लखमा हरियाणा

राज्य सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की रिट अपील, अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी