25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदिवासी नृत्य महोत्सव को सफल बनाने कैबिनेट मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, मंत्री लखमा हरियाणा के लिए हुए रवाना

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से कल करेंगे मुलाकात, सभी मंत्रियों को मिला आमंत्रण देने का जिम्मा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 20 Nov 2019, 2:49 PM IST

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2019 (नेशनल ट्राइबल डान्स फेस्ट) का आयोजन किया जा रहा है। दिसम्बर माह होने वाले इस कार्यक्रम में देश के कई नामी हस्ती शामिल होने वाले है। प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल के निर्देशन पर इस भव्य महोत्सव में शामिल होने के लिए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के लिए मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों का दायित्व सौपा है।

इसी तारतम्य में प्रदेश के चर्चित आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा बुधवार को हरियाणा राज्य के लिए रायपुर से रवाना हुए है। कल सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मंत्री लखमा मुलाकात करेंगे। इसी प्रकार अन्य मंत्रीगण भी आगामी दिनों में विभिन्न राज्यों में निमंत्रण देने के लिए जाएंगे। कवासी लखमा के अलावा मंत्री टीएस सिंहदेव तमिलनाडु,आंध्रप्रदेश व तेलंगाना, ताम्रध्वज साहू ओडीसा व झारखंड, रविंद्र चौबे गुजरात व राजस्थान और प्रेमसाय सिंह टेकाम बिहार व यूपी में जाकर मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण देंगे।

आदिवासी बाहुल प्रदेश है छत्तीसगढ़
आपको बता दें छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल राज्य है। इसके एक हिस्से में केवल आदिवासियों का बसेरा है जिसे पूरा देश नक्सल प्रभावित बस्तर के नाम से जानता है। आदिवासियों के नृत्य, पहनावा, रहन - सहन बहुत ही रोचक है। छत्तीसगढ़ में कुल 14 अलग - अलग जनजातियां पाई जाती है जिसमे कुछ विशेष जनजातियां राष्ट्रपति के अधीन है। संस्कृति एवं कलाओं का प्रदेश छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा आयोजन सरकार द्वारा कराया जा रहा है। जिसको सफल बनाने के लिए मंत्रियों को अलग अलग कार्य सौंपे गए हैं।

Click & Read More chhattisgarh news