मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पहाड़ों के ऊपर स्थित मां बम्लेश्वरी देवी का मंदिर देशभर में प्रसिद्ध हैं। हर साल नवरात्रि के मौके पर यहां मेला लगता है। प्रदेशभर से भक्त यहां माता के दर्शन करने और मनोकामना ज्योति कलश जलाने आते हैं। यहां मां सबकी मनोकामना पूरी करती हैं। नवरात्रि पर माता के भक्त यहां पदयात्रा कर भी पहुंचते हैं। मां बम्लेश्वरी देवी छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं। जिनका इतिहास काफी पूराना हैं।