7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सलियों के हमले से दहला बासागुड़ा का साप्ताहिक बाजार, दो जवान घायल

साप्ताहिक बाजार गोलियों की आवाज से पहले तो दहल उठा फिर उसके बाद देखते ही देखते पूरा बाजार थोड़ी देर में खाली हो गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 4 Aug 2018, 8:24 AM IST

naxal attack

नक्सलियों के हमले से दहला बासागुड़ा का साप्ताहिक बाजार, दो जवान घायल

बीजापुर. बीजापुर जिले के बासागुड़ा साप्ताहिक बाजार में माओवादियों ने शुक्रवार दोपहर जवानों पर हमला कर दिया। माओवादियों ने बीच बाजार में इस वारदात को अंजाम दिया है, जिससे भरे बाजार में भगदड़ मच गई। घटना के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करके भागने वाले माओवादी को मार गिराया है। अपुष्ट खबरों में दो माओवादियों के गोली लगने का दावा किया जा रहा है। बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के बासागुड़ा थानाक्षेत्र में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों पर अचानक माओवादियों ने ग्रामीणों के वेशभूषा में हमला कर दिया। एक जवान को धारदार चाकू और दूसरे पर गोली से वार किया गया जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों घायल जवानों के नाम क्रमश: उमेश दुर्गम तथा शंकर पुनेम है। उमेश दुर्गम को उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया।

साप्ताहिक बाजार गोलियों की आवाज से पहले तो दहल उठा फिर उसके बाद देखते ही देखते पूरा बाजार थोड़ी देर में खाली हो गया। पास में ही स्थित पोटाकेबिन आश्रम तक गोलियों की आवाज जाने से वहां के बच्चे भी डर गए और अपने अपने कमरे में जाकर छुप गए। वहीं पूरा बाजार खाली होते ही जवानों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के इलाके की सर्चिंग तेज कर दी गई।

माओवादियों ने बीच बाजार इस घटना को अंजाम दिया। जिसमें पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की कई है साथ ही पुलिस ने यह दावा किया है कि इस मुठभेड़ में दो माओवादियों को गोली भी लगी है। बासागुड़ा बाजार बीजापुर जिले में स्थित है जहां माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया। हमले के बाद पूरे बाजार को पुलिस की टीम ने खाली करवा दिया एवं पुलिस की दल ने सर्चिंग भी तेज कर दी है।