7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naxal Encounter: लाल आतंक पर सर्जिकल स्ट्राइक, 11 महीने में ढेर किए 311 नक्सली, देखें कब-कब हुआ एनकाउंटर

Naxal Encounter: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इस बार बीजापुर में हुए एनकाउंटर में 31 नक्सली मार गिराए। वहीं बीते 11 महीने में यह आंकड़ा बढ़कर 311 हो गया है। चलिए बताते हैं कब कब नक्सली मुठभेड़ हुआ..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 9 Feb 2025, 6:14 PM IST

cg Naxal encounter

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने इस साल के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस बार जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। बीते 11 महीने के नक्सली एनकाउंटर की घटनाएं देखें तो अब तक 311 नक्सली मारे गए। जबकि 2024 में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ों में कुल 247 नक्सली ढेर हुए, इनमें से कुल 223 नक्सलियों के शव बरामद हुए। वहीं आज बीजापुर में हुए मुठभेड़ अभी खत्म नहीं हुआ है।

Naxal Encounter: गृहमंत्री ने कहा है- 31 मार्च 2026 से पहले देश से खत्म हो जाएगा नक्सलवाद

गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का ऐलान किया है। अमित शाह ने इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 घोषित की है। इस ऐलान के बाद से ही प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई तेज हो गई है। आलम यह है कि बीते 11 महीने में कई बड़ी नक्सली मुठभेड़ हुए। वहीं साल 2025 में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली एनकाउंटर है। सबसे पहले 16 अप्रैल 2024 को छोटे बेठिया, कांकेर में 29 नक्सली ढेर किया। इसके बाद 4 अक्टूबर 2024 को ही दंतेवाड़ा के थुलथुली में सुरक्षाबलों ने 38 नक्सली मार गिराए।

यह भी पढ़ें: CG Naxal Encounter: 13 महीने 282 नक्सली ढेर, CM साय ने कहा- नक्सलियों की मांद में घुसकर कर रहे खात्मा

देखिए 2024 के बड़े नक्सल ऑपरेशन

12 दिसंबर 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 7 नक्सली ढेर
22 नवंबर 2024- भेज्जी, कोंटा, 10 नक्सली ढेर
4 अक्टूबर 2024- थुलथुली, दंतेवाड़ा, 38 नक्सली ढेर
3 सितंबर 2024- पुरंगेल, दंतेवाड़ा, 9 नक्सली ढेर
15 जून 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 8 नक्सली ढेर
23-24 मई 2024- अबूझमाड़, 8 नक्सली ढेर
10 मई 2024- पीडिया, बीजापुर, 12 नक्सली ढेर
30 अप्रैल 2024- टेकमेटा, नारायणपुर, 10 नक्सली ढेर
16 अप्रैल 2024- छोटे बेठिया, कांकेर, 29 नक्सली ढेर
2 अप्रैल 2024- नेड्रा, बीजापुर, 13 नक्सली ढेर

2025 की नक्सली घटनाएं

2 फरवरी- बीजापुर के गंगालूर में मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर

20-21 जनवरी- गरियाबंद जिले में मुठभेड़, 16 नक्सलियों के शव बरामद

16 जनवरी- छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर, कांकेर पुजारी गांव में 18 नक्सली ढेर

12 जनवरी- बीजापुर के मद्देड़ इलाके में मुठभेड़, 2 महिला नक्सली समेत 5 नक्सली ढेर

9 जनवरी- सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में 3 नक्सली ढेर

6 जनवरी - IED ब्लास्ट की चपेट में जवानों की गाड़ी आई, 8 जवान शहीद, एक ड्राइवर की भी मौत

4 जनवरी- अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़, एक महिला नक्सली समेत 5 नक्सली ढेर, एक DRG जवान शहीद