28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन में चढ़ते वक्त बिलकुल भी न करें ये गलती, लुटेरों ने अपनाया है यह नया तरीका आप भी जरूर जाने

महिला के पति ने भागते हुए लुटेरों को पकडऩे का प्रयास किया, तो उन्होंने पत्थर से हमला कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 20 Aug 2018, 1:06 PM IST

चैन स्नैचिंग

ट्रेन में चढ़ते वक्त बिलकुल भी न करें ये गलती, लुटेरों ने अपनाया है यह नया तरीका आप भी जरूर जाने

रायपुर. भीड़ भाड़ वाले इलाकों में चैन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इनमे सबसे ज्यादा मामले रेलवे स्टेशन में देखने को मिलते है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर लुटेरों ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। महिला के पति ने भागते हुए लुटेरों को पकडऩे का प्रयास किया, तो उन्होंने पत्थर से हमला कर दिया।जिसके बाद पूरे प्लेटफॉर्म में भगदड़ मच गई।स्टेशन में मौजूद जीआरपी के जवान लूटेरों का पता लगाने में लगे हुए है।

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, पीडि़त महिला श्वेता सोनी (29) भाटापारा की रहने वाली है। वह अपने पति मनीष सोनी (33) के साथ पारिवारिक कार्य से बिलासपुर आई हुई थी। शुक्रवार रात वे शिवनाथ एक्सप्रेस से भाटापारा लौट रहे थे।

रात साढ़े 9 बजे ट्रेन के एस-1 कोच में चढ़ते समय एक युवक तेजी से श्वेता के पास पहुंचा। और गले से सोने की चेन (मंगलसूत्र व लॉकेट) खींंचकर स्टेशन के दूसरी ओर लोकोखोली की तरफ भागने लगा। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। श्वेता के पति मनीष ने लुटेरों को पकडऩे के लिए दौड़ाया। लेकिन उन्होंने मनीष पर पत्थर से हमला कर दिया, और भाग निकले।

सोने की चेन व लॉकेट की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है।जीआरपी अपराध दर्ज कर लुटेरों की पतासाजी कर रही है।

जब पीडि़त दंपती ने चेन स्नेचिंग की शिकायत दर्ज कराई तो जीआरपी ने लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, लेकिन चेन स्नेचिंग की घटना सीसीटीवी में कैद ही नहीं हुई थी। घटना स्थल कैमरे की रेंज से दूर था।

चारों ओर से खुले रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के लिए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने हर प्लेटफॉर्म पर जवानों की तैनाती कर रखी है। लेकिन घटना के समय उन जवानों को पता ही नहीं चला।