1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा मौका: बिना डिग्री के ही घर बैठे करें ये काम, SBI आपको हर माह देगा 13 हजार रुपए

पढि़ए पूरी खबर, वरना नहीं मिलेगा एेसा मौका...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 28 Apr 2018, 3:05 PM IST

SBI News

रायपुर . देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) युवाओं को बिना डिग्री के ही काम दे रहा है। यानिकी अब आप घर बैठे ही आसानी से 13 हजार रुपए कमा सकते हैं। अगर आप कहीं दूसरी जगह भी जॉब करते हो, एेसे हालात में भी आप एसबीआई के साथ जुडक़र हर महीने 13 हजार रुपए कमा सकते हैं। ये सुनहरा मौका सिर्फ शहर के युवाओं के लिए ही नहीं है बल्कि ग्रामीण युवा भी गांव में रहकर 13 हजार रुपए कमा सकते हैं। पढि़ए पूरी खबर, वरना नहीं मिलेगा एेसा मौका...

आप कर सकते हैं ये काम

अगर आप बच्चों को पढ़ा सकते हैं या फिर गांव में कोई भी काम कर सकते हैं, तो यह मौका आपके लिए है। एसबीआई इसके लिए आपको हर महीने 13 हजार रुपए स्टाइपेंड के तौर पर देगा। यही नहीं, इसके साथ ही आपको 1 हजार रुपये हर महीने लोकल ट्रैवलिंग अलाउंस के तौर पर मिलेगा। इस प्रोग्राम के खत्म होने के बाद जब आप वापस आएंगे, तो आपको 30 हजार रुपए और दिए जाएंगे।

जानिए क्या है ये प्रोग्राम?
भारतीय स्टेट बैंक हर साल 'एसबीआई यूथ फेलोशीप ' देता है। यूथ फॉर इंडिया नाम की इस फेलोशीप के तहत आपको देश के ग्रामीण भागों में जाकर काम करने का मौका मिलता है। इसके लिए आपको बाकायदा विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दी जाती है।

क्या काम करना होगा?
दरअसल इस फेलोशीप के तहत आपको कुछ गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ काम करने के लिए भेजा जाता है। इस दौरान गांव में रहकर आपको बच्चों को पढ़ाना, ग्रामीण भाग में अलग-अलग काम में सहयोग देना या फिर किसी सामाजिक योजना के प्रोजेक्ट में हिस्सा लेने समेत अन्य काम शामिल होते हैं।

मिलेंगे ये भी सुविधाएं

आपको न सिर्फ हर महीने 13 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा, बल्क‍ि इसके साथ ही मे‍ड‍िकल इंश्योरेंस भी आपको दिया जाएगा। इस प्रोग्राम के जरिये आपको देश की कई बड़ी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलता है।

ये शर्त पूरा करना होगा
अगर आप भी इस प्रोग्राम में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपका ग्रेजुएट या प्रोफेशनल होना जरूरी है। इसके साथ ही आपकी उम्र 21 से कम और 32 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। और हां। आपका भारतीय नागरिक होना जरूरी है।

ऐसे होता है चयन
जब आप इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर लेते हैं, तो कुछ लोगों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसके बाद इन लोगों का इंटरव्यू लिया जाता है और उसके आधार पर उनका चयन होता है।

मिलेगी ट्रेनिंग
एक बार आपका चयन हो जाता है, तो आपको गांव के माहौल में ढलने के लिए तैयार किया जाता है। इसके लिए आपको विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दी जाती है।

कैसे करें अप्लाई
एसबीआई के इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए एप्लीकेशन भरे जाने की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप भी इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आप पर पहुंच सकते हैं।

आप https://www.youthforindia.org पर पहुंच सकते हैं।

यहां आपको इस प्रोग्राम के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी। इस प्रोग्राम के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं और कमाई के साथ ग्रामीण भाग में सुधार के लिए भी मौका हासिल कर सकते हैं।