19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown में होम डिलीवरी की छूट, ऑनलाइन बाजार दे रहे हैं 26 अप्रैल के बाद की डिलवरी डेट

- कई वेबसाइट में ग्रॉसरी सप्लाई का काम किया शुरु, ले रहे सिर्फ आर्डर .- ठेलों में नहीं पहुंच रही है कालोनियों तक ग्रॉसरी .
2 min read
Google source verification
glossary home delivery

रायपुर। जानलेवा कोरोना संक्रमण के दहशत से पुरे राज्य में लॉकडाउन है। राजधानी में लॉकडाउन के दौरान ग्रोसरी आईटम के लिए कलेक्टर ने होम डिलवरी के लिए गाइडलाइन जारी की है। शहर में पहले से 10 दिन के लॉकडाउन के बाद फिर से छह दिन का लाकडाउन बढ़ा दिया। जिससे लोगों को राशन और किराना समान की दिक्कत लोगों को सामने आने लगी है।

Read More : छत्तीसगढ़ सरकार ने 12th बोर्ड परीक्षा को लेकर लिया बड़ा फैसला, जानिए लेटेस्ट अपडेट

इसके लिए ऑनलाइन ग्रोसरी सप्लाई वेबसाइटों में आर्डर होने लगे हैं। लेकिन अधिकांश में डिलवरी की डेट 26 के बाद की ही मिल रही है। चावल, आटा, नमक, तेल और शक्कर की किल्लत लोगों को झेलना पड़ रहा है। अब बांकी की बागडोर कॉलोनी, बस्ती की दुकानदारों ने संभाल लिया है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने मोबाइल नंबर लिख कर होम डिलवरी का सुविधा शुरू कर दी है। लेकिन इन दुकानों को स्टॉक कहां से मिलेगा यह भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। अहम बात यह है कि ठेलों में राशन सामान नहीं बेंचा जा रह है। इसलिए ऑनलाइन बाजार और मुहल्ले के व्यापारियों से बड़ी उम्मीदे हैं।

Read More : छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,750 नए मामले

सीजी हॉट पोर्टल बंद
बतादें कि बीते लॉक डाउन में सरकार नें सीजी हाट बाजार नाम से पोर्टल शुरु किया था। जिसके माध्यम से सब्जियों और ग्रोसरी की होम डिलवरी घर तक पहुंचती थी। अभी यह पोर्टल बंद कर दिया गया है।

- होम डिल्वरी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक फल, सब्जी, अंडा एवं किराना सामग्री/ग्रॉसरी की

- होम डिलीवरी केवल स्ट्रीट वेण्डर्स/ठेले वालों/ पिक-अप/मिनी ट्रक/अन्य उपयुक्त छोटे वाहन के माध्यम से।
- डिलवरी वाहन पर बैनर या बड़ा स्टिकर प्रदर्शित करना।

- आम जनता के लिए दुकान खोले बिना डिलीवरी बॉय के माध्यम से होम डिलीवरी।
- होम डिलीवरी के दौरान मास्क धारण करना एवं फिजिकल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

अधिकारियों नें नहीं जारी किया नंबर
कलेक्टर के आदेश के मुताबिक नगरीय/ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी उनके क्षेत्र में स्थित प्रोविजन स्टोर/ किराना दुकानों से सम्पर्क के लिए उनके मोबाईल नंबर/पोर्टल की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करेगें। चौंकाने वाली बात यह है कि गुरुवार तक किसी भी अधिकारी ने कोई नबंर जारी नहीं किया।

Read More : Air Strike on Naxal : IG ने किया हमले से इंकार, नक्सलियों ने जारी किया वीडियो