
जीवनरक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने सख्त निर्देश, दुर्ग कलेक्टर ने कहा पकड़े गए तो सीधे जाएंगे जेल
रायपुर। सीजीएमएससी (CGMCA) में रेमडेसिविर के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब मायलन लेबोरेटरीज लिमिटेड को 90 हजार इंजेक्शन के 1568 रुपए में सिंगल बिड में आर्डर दिया गया है। इसके लिए 12 अप्रैल को निविदा जारी की गई थी। इससे पहले इसी कंपनी ने 26 मार्च के टेंडर में 726.88 रुपए एक यूनिट के लिए रेट कोट किया था।
बता दें कि 26 मार्च को हुई निविदा में सिप्ला लि. एल- 1 (665 रुपए), जाइडस एल- 2 (724.64 रुपए) और मायलन लेबोरेटरीज लिमिटेड एल-3 (726.88 रुपए) ने रेट में सप्लाई की स्वीकृति दी थी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिर 12 अप्रैल को निविदा बुलाई गई, जिसमें सिर्फ एक ही फर्म ने निविदा में भाग लिया। इसके बाद अब कंपनी को सप्लाई का आर्डर दिया गया है। लेकिन उसने सप्लाई नहीं किया।
पूर्व की दर पर आर्डर देते तो बच जाते साढ़े 7 करोड़
निविदा शर्तों के मुताबिक एल-2 और एल-3 को सप्लाई आर्डर दिया जा सकता था। जबकि इसी फर्म जिससे खरीदी की जा रही है उसी नें 726.88 रुपए कीमत सप्लाई के लिए भरी थी। अब उसी फर्म से 841.12 रुपए से खरीदी की जा रही है। इस तरह सीजीएमएससी को रेमडेसिविर 7 करोड़ 56 लाख 90 हजार रुपए अधिक के लिए चुकाना पड़ेगा।
आपदा की घड़ी में अभी दवाओं और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता कराना प्राथमिकता है। इसलिए खरीदी की जा रही है।
- कार्तिकेय गोयल, एमडी, सीजीएमएससी
Published on:
21 Apr 2021 04:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
