हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने सूचना पढऩे की अनुमति दे दी। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने इसे विपक्ष को चुप कराने की कोशिश बताया। उनका कहना था कि सरकार सदन में अपनी वाली चलाना चाहती है। ये जैसा चाहे वैसा करें, ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा, अगर हम चाहे तो सत्ता पक्ष के एक-एक सदस्य के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला आ सकता है। भूपेश बघेल, सत्यनारायण शर्मा ने कहा, सदन में इससे पहले तो विशेषाधिकार हनन की सूचना पढऩे की परम्परा तो नहीं रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने इसपर बाद में व्यवस्था देने की बात कही।