
PHQ से लेकर फील्ड में जवानों की कमी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
रायपुर@राकेश टेम्भुरकर। Chhattisgarh Police Vacancies: राज्य पुलिस पिछले कई सालों से अमले की कमी से जूझ रहा है। इसमें फिल्ड से लेकर पीएचक्यू और मैदानी इलाकों में तैनात आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल है। स्वीकृत सेटअप की तुलना में मैदानी थानों में पर्याप्त बल नहीं होने के कारण गश्त, अपराध नियंत्रण, वीआईपी सुरक्षा और यातायात प्रबंधन जैसे कार्यों पर गंभीर दबाव देखा जा रहा है। जवानों के होने से मौजूदा पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त समय तक काम करना पड़ रहा है। जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होने के साथ ही स्टाप पर दबाव बढ़ रहा है।
राज्य पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि कमी को पूरा करने के लिए विभिन्न चरणों में आरक्षकों से लेकर निरीक्षक स्तर के पदों की भर्ती प्रक्रियाएं की जा रही हैं। इसके पूरा होने पर जवानों को कुछ राहत मिलेगी।
बता दें कि आरटीआई एक्टिविस्ट संजय थुल द्वारा सूचना अधिकार के तहत (कुछ पदों को छोड़कर) यह जानकारी राज्य पुलिस से मांगी थी। इसमें राज्य के पूरे पुलिस विभाग में पद-वार स्वीकृत संख्या, कार्यरत संख्या और रिक्त पदों से संबंधित डेटा मांगा गया था। जिसमें यह खुलासा हुआ कि पुलिस महकमा बल की कमी से जूझ रहा है।
राज्य सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन, बल की कमी के चलते आज तक उन्हें साप्ताहिक अवकाश तक नहीं मिल रहा है। इसे लेकर कई स्तर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा कवायद की गई। लेकिन, तकनीकी कारणों और पर्याप्त बल नहीं होने के कारण किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके है। हालांकि कुछ पदों को छोड़कर अन्य में आज तक जवानों की कमी पूरी हो सकी है।
पदनाम -स्वीकृत पद -- उपलब्ध -- रिक्त पद
सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी का पीएचक्यू द्वारा सिलसिलेवार सेटअप के अनुसार कुल स्वीकृत पद, उपलब्ध बल् और रिक्त पदों की जानकारी दी गई है। डेटा के अनुसार इस समय विभाग में करीब 25 फीसदी कर्मचारियों की कमी है। - ओपी पाल, आईजी पीएचक्यू
Updated on:
06 Jul 2026 03:58 pm
Published on:
06 Jul 2026 03:58 pm
