2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना वजह शंका में आ रहे लोग, पुलिस ने कहा – बच्चा गिरोह की खबर अफवाह

बच्चा चोर गिरोह के नाम प्रदेश के गांव से लेकर शहर तक अफवाह फैल चुकी है। राजधानी रायपुर हो, चाहे प्रदेश के अन्य ग्रामीण एवं अर्धशहरी इलाके, यह अफवाह तेजी से बढ़ती जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Abhinav Murthy

•

Updated: 7 Oct 2022, 7:34 PM IST

photo_6197418962820641221_x.jpg

कुछ दिनों से बच्चा चोरी के शक में लोगो को जबरन शक के नजरों से देखा जा रहा है। मुहल्ले में आने-जाने वाले लोगों की संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी किसी जगहों में तो आशंका होने पर जमकर पीते भी कर दी जा रही है। बता दे की रायपुर SSP अग्रवाल ने बच्चा गिरोही घूमने वाली बात को अफवाह कहा है। बता दे की संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही लोग गरमा जा रहे है। अगर पहचान में किसी प्रकार की गड़बड़ी रहती है तो लोग उनके साथ मारपीट करने लगते हैं। कई स्थानों पर फेरीवाले, सामान्य नागरिक और पहचान बताने के बाद भी मारपीट के मामले सामने आए हैं। धानी समेत प्रदेश भर में बच्चा चोर गैंग के घूमने की अफवाह जमकर फैल चुकी है।

पुलिस ने कहा - अफवाह ही है।
बच्चा चोर गिरोह या अफवाहों को लेकर रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा है कि राजधानी समेत प्रदेश भर में बच्चा चोर गैंग के घूमने की अफवाह फैल चुकी है। इस मामले में पुलिस अपने स्तर पर जांच करेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस मामले में विवेक से काम लें। साथ ही बता दे की दुर्ग पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है जिसने इस अफवाह को फैलाया है। अज्ञात व्यक्ति ने पोस्टर बना कर CM का फोटो डाला और इस पोस्टर को जम कर वायरल कर दिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच में जुट गई है। साथ ही एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने ये भी कहा कई स्थानों पर फेरीवाले, सामान्य नागरिक और पहचान बताने के बाद भी मारपीट के मामले सामने आए हैं। ऐसे में संदिग्ध व्यक्ति मिलने या किसी भी नागरिक से इस संबंध में पूछताछ करने के पहले सभी पुख्ता जानकारियां जुटा लें। अनजान व्यक्ति से बच्चा चोरी के शक में मारपीट न करें। सबसे पहले पुलिस को इसकी जानकारी दें। इस मामले में पुलिस अपने स्तर पर जांच करेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस मामले में विवेक से काम लें।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़