31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tribal day 2024: विश्व आदिवासी दिवस पर 3 दिनों तक दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति की झलक

Tribal Day 2024: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ जनजातीय संस्कृति पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई जा रही है। यह कार्यक्रम 9 से 11 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 9 Aug 2024, 11:33 AM IST

Tribal Day 2024

Tribal Day 2024: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ''छत्तीसगढ़ जनजातीय अदभुत एवं विविध संस्कृति'' पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई जा रही है। घड़ी चौक के निकट कलावीथिका महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजित यह प्रदर्शनी क्लाउड एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से 9 से 11 अगस्त तक चलेगी। इसका शुभारम्भ शुक्रवार शाम 5: 00 बजे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश महामंत्री भाजपा, पत्रकार हिमांशु द्विवेदी, डॉ. आशुतोष शुक्ला डायरेक्टर ग्रेसियस ग्रुप ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज एवं संचालक संस्कृति विभाग द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Public Holiday: 9 अगस्त का सार्वजनिक अवकाश हो गया घोषित, बंद रहेंगे सारे स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर, आदेश जारी

Tribal Day 2024: जनजातीय संस्कृति पर फोटो प्रदर्शनी

Tribal Day 2024: प्रदर्शनी का मुख्य उदेश्य छत्तीसगढ़ के जनजातीय जीवन और उनकी संस्कृति के मूलरूप में सहेजने में सहयोग देना है। कलाप्रेमियों को शहर के उन फोटोग्राफर्स के रचनात्मक कार्यों को देखने को मिलेगा जो कई वर्षों से छत्तीसगढ़ के विभिन्न ट्राइबल एरिया में लगातार फोटोग्राफी कर जनजाति जीवन शैली और संस्कृति से अवगत करा रहे हैं। इस टीम में रायपुर के दीपेंद्र दीवान, अखिलेश भरोस, शिशिर दास एवं जशपुर से धनेश्वर साहू प्रमुख रूप से शामिल हैं।